1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मौत का दूसरा नाम है वैले हाउस जहां मुर्दे आज भी करते हैं चहलक़दमी

मौत का दूसरा नाम है वैले हाउस जहां मुर्दे आज भी करते हैं चहलक़दमी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 19, 2015 07:10 pm IST,  Updated : Dec 19, 2015 07:10 pm IST

यह सुनकर आपकों थोड़ा अजीब ज़रूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस दुनिया में एक ऐसा घर है जो वहां रहने वाले लोगों की मौत का गवाह है। इन्हें मरे अरसा हो चुका

whaley house
whaley house

कोई नहीं ख़रीदता वैले हाउस को

वैले हाउस से जुड़ी कहानियों की वजह से इस मकान को कोई भी खरीदने के लिए तैयार नहीं होता था। लोगों का मानना था कि जो भी इस मकान को खरीदेगा या इसमें रहेगा उसे भी रूहें मौत दे देंगी। आज भी इस मकान में थामस को उसके कमरे में चहल कदमी करते महसूस किया जाता है। कहते हैं कि आलिया जब अपने कमरें में अपने बालों को सवांरती है, उस समय उसकी छाया साफ तौर पर आइने में देखी जा सकती है। वहीं कुछ लोगों ने घर के पीछे वालें कमरें में अन्य  सदस्योंे के भी होने का आभास किया जाता है। इस घर को सरकार ने अब अपने कब्जेग में ले लिया है।

भूतों पर रिसर्च करने वाले को डराया रुहो ने

इस घर पर एक घोस्टल हंटर्स ने रिर्सच किया था। उस रिसर्च की टीम में शामिल एक व्योक्ति ने बताया कि जब वो घर के अंदर पहले कमरे में दाखिल हुआ तो उसे लगा कि कोई महिला अन्दार के कमरें की दरवाज़े की तरफ जा रही है। जब उस व्य्क्ति ने उसे पुकारा तो वो पीछे मुड़ी।  उसका चेहरा बालों से ढका हुआ था और हाथ में कंघी जैसी कोई चीज़ थी। जब उस पर टार्च की लाईट मारी तो वो उस दरवाज़े में समा गयी। इसके अलांवा वो व्यक्ति जब वायलट के कमरे में गया तो उसे महसूस हुआ कि कोई उसके पीछे आ रहा है। उसने जब पीछे पलट कर देखा तो वैले का पुरा परिवार उसके खडा था। इतना देखकर वो जल्दीस से वायलट के कमरे में घुस गया जहां एक आराम कुर्सी थी जो अपने आप हिल रही थी। जब वो कुर्सी के पास गया तो उसने देखा की कमरे की खिड़की से कोई अंदर देख रहा था। वह दौड़कर खिड़की के पास गया तो झांकने वाला नीचे कूद गया।उसने खिड़की के शीशें पर ताज़ा खून के धब्बेस देखे।

वैले हाउस को सरकार ने एक म्यू ज़ियम में बदल दिया है। आज भी लोग वैले हाउस जाकर थामस वैले के परिवार को महसूस करतें है। लेकिन सरकार ने मकान के कुछ हिस्सोंे को बंद रखा है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश