यह सुनकर आपकों थोड़ा अजीब ज़रूर लग रहा होगा, लेकिन यह सच है। इस दुनिया में एक ऐसा घर है जो वहां रहने वाले लोगों की मौत का गवाह है। इन्हें मरे अरसा हो चुका है लेकिन उन लोगों को उनके घर में, कमरों में आज भी देखा जाता है। इस घर में किसी की मौत अपने आप हुई तो कोई बीमारी से मर गया।
हम आपकों एक ऐसे घर के बारें में बता रहे हैं जो अमेरिका सबसे डरावना घर माना जाता है। इसका नाम है वैले हाउस। वैले हाउस में आज भी वैले परिवार की रुहें रहती हैं। कई लोंगों ने इन रूहों को देखने का दावा किया है लेकिन बहुत से ऐसे भी लोग हैं जो इन बातों में विश्वानस नहीं करते है।
कैसे बना वैले हाउस

थामस वैले नाम के व्यक्ति ने पुराने सैन डिएगों कैलिर्फोनिया के एक वीरान इलाक़े में 1857 में वैले हाउस बनवाया था। इस मकान को थामस वैले ने खुद डिजाइन किया था। मकान बनवाने में 10,000 डालर का खर्चा आया था। वैले हाउस काफी बड़ा मकान है और इसमें उस समय की आधुनिक सुख सुवधिओं की पुरी व्येवस्था् की गयी थी।
कौन था थामस वैले

थामस वैले का जन्म अमेरिका के न्यूखयार्क शहर में सन 1823 में हुआ था। थामस कुछ दिन न्यूमयार्क में रहकर वापस सैन डियोगो में आकर बस गये थे। उस समय उनके साथ उनक पत्नी् और तीन बच्चेंन भी इस घर में रहने के लिए आयें थे। वैले हाउस में हादसों की शुरूआत वैले के 18 महीने के बेटे जूनीयर थामस के मौत से हुयी। थामस अभी 18 महिने का ही हुआ था कि उसकी तेज़ बुख़ार से उसकी मौत हो गयी। घर बनवाने के पहले ही थामस मानते थे कि यहां रूहों का कब्ज़ा है। ऐसा बताया जाता है कि जिस साल उन्होंपने घर बनवाना शुरू किया था उसी साल एक व्ययक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी और उसकी आत्माू आज भी मकान के इर्दगिर्द घूमती रहती है।
यूं शुरु हुआ मौतों का सिलसिला
बेटे की मौत के बाद इस परिवार में कुछ सालों के बाद दो और बेटियों का जन्म हुआ। उसके कुछ सालों के बाद थामस की पत्नीु की भी बीमारी से मौत हो गयी। थामस के बड़े बेटे वायलेट वैले ने जार्ज टी बर्टो नाम की लडकी से शादी कर ली। शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों में तलाक हो गया और वायलट यह सदमा वर्दाश्तक न कर सका और उसने अपने गोली मार कर आत्महत्याय कर ली। वहीं थामस की दूसरी बेटी अन्नाू आलिया ने जान ट्वेल्थीक से शादी की थी जो उसी घर में रहा करता था। मौतों का ये सिलसिला शुरू हुआ तो सन 1961 तक चलता रहा और एक एक कर इस घर के सभी सदस्यों की मौत हो गयी।