1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक को छोड़ा

व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक को छोड़ा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 01, 2018 01:35 pm IST,  Updated : May 01, 2018 02:46 pm IST

मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ने की घोषणा की है। कोयुम ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह विंटेज कार एयर - कूल्ड पॉर्श का संग्रह , कारों पर काम और फ्रिस्बी खेलने जैसे रोचक कार्यों के लिए समय निकालना चाहते हैं।

Whatsapp co-founder Jane Coume left Facebook- India TV Hindi
Whatsapp co-founder Jane Coume left Facebook

सैन फ्रांसिस्को: मैसेजिंग एप व्हाट्सऐप के सह-संस्थापक जेन कोयुम ने फेसबुक छोड़ने की घोषणा की है। कोयुम ने अपने फेसबुक पेज पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि वह विंटेज कार एयर - कूल्ड पॉर्श का संग्रह , कारों पर काम और फ्रिस्बी खेलने जैसे रोचक कार्यों के लिए समय निकालना चाहते हैं। (ट्रंप 12 दिनों के अंदर ईरान परमाणु समझौते पर करेंगे फैसला )

हालांकि अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने उपयोक्ताओं की जानकारियों की गोपनीयता को लेकर असहमति के कारण फेसबुक छोड़ा है। वह फेसबुक के निदेशक मंडल से भी बाहर निकल सकते हैं।

उन्होंने लिखा , ‘‘ लगभग एक दशक हो गये जब मैंने और ब्रायन ( एक्टन ) ने व्हाट्सऐप शुरू किया था। यह कई बेहतरीन लोगों के साथ एक शानदार सफर रहा। पर अब मेरे लिये समय आ गया है कि आगे बढ़ा जाए। ’’ ब्रायन ने पिछले साल ही फेसबुक छोड़ दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश