1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. उत्तर कोरिया सही दिशा में आगे बढ़ रहा: व्हाइट हाउस

उत्तर कोरिया सही दिशा में आगे बढ़ रहा: व्हाइट हाउस

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 26, 2018 09:01 am IST,  Updated : Apr 26, 2018 09:01 am IST

इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन बहुत खुले ख्यालातों के हैं और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका सम्मानीय तरीके से ही उत्तर कोरिया से निपटेगा...

donald trump- India TV Hindi
donald trump

वॉशिंगटन: व्हाइट हाउस की प्रवक्ता सारा सैंडर्स ने बुधवार को कहा कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु निरस्त्रीकरण के मुद्दे पर सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। इससे पहले मंगलवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा था कि उत्तर कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जोंग उन बहुत खुले ख्यालातों के हैं और उन्हें उम्मीद है कि अमेरिका सम्मानीय तरीके से ही उत्तर कोरिया से निपटेगा।

सैंडर्स ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा कि उत्तर कोरिया कोरियाई प्रायद्वीप के परमाणु निरस्त्रीकरण का इच्छुक है। उन्होंने कहा, "वे सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।" सैंडर्स ने कहा कि ट्रंप उनके (किम जोंग) के साथ बैठना और इस मुद्दे पर विचार-विमर्श करना चाहते हैं।

गौरतलब है कि दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे इन शुक्रवार को किम जोंग उन से मुलाकात करेंगे। ट्रंप का कहना है कि किम जोंग के साथ उनकी बैठक मई या जून की शुरुआत में होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश