1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. किसकी पत्नी की बोल्ड फोटो से गरमा गया अमेरिका का सियासी माहौल

किसकी पत्नी की बोल्ड फोटो से गरमा गया अमेरिका का सियासी माहौल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 25, 2016 08:28 pm IST,  Updated : Mar 25, 2016 08:28 pm IST

वॉशिंगटन: अपनी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए दो उम्मीदवार जो कुछ कर रहे हैं, उससे पूरे अमेरिका में विवाद खड़ा हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच रिपब्लिकन पार्टी की

trump- India TV Hindi
trump

वॉशिंगटन: अपनी पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनने के लिए दो उम्मीदवार जो कुछ कर रहे हैं, उससे पूरे अमेरिका में विवाद खड़ा हो गया है। आरोप-प्रत्यारोप के बीच रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदवारी हासिल करने की होड़ में टेड क्रूज और डोनॉल्ट ट्रंप किसी भी तरह एक-दूसरे से आगे निकलना चाहते हैं और इसके लिए साम-दाम-दंड-भेद की नीति आज़माने से भी नहीं चूक रहे हैं। उनका स्तर इतना नीचे गिर गया है कि वे अब एक-दूसरे के निजी मामलों में भी हस्तक्षेप करने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले में बताया जाता है कि टेड क्रूज के समर्थकों ने डोनाल्ड ट्रंप की पत्नी मलेनिया की न्यूड फोटो का इस्तेमाल किया है।

जब मलेनिया की न्यूड फोटो का इस्तेमाल किया गया तो इस पर ट्रंप नाराज हो गए। आपको बता दें कि मलेनिया मॉडल भी रह चुकी हैं। ट्रंप के खिलाफ दूसरी पार्टी के लोगों ने चुनावी माहौल के बीच उनकी पत्नी की तस्वीरों का इस्तेमाल शुरू किया। ट्रंप विरोधियों के हाथ जीक्यू मैगज़ीन में वर्ष 2000 में छपी एक तस्वीर हाथ लगी। उन्होंने इस तस्वीर का इस्तेमाल इस तरह से किया कि उस पर लिख दिया - मिलिए मलेनिया ट्रंप से, आपकी फर्स्ट लेडी से। इस स्थिति में आप टेड क्रूज का समर्थन कर सकते हैं।

इस फोटो को देखने के बाद ट्रंप ने टेड क्रूज की पत्नी की फोटो पर ट्वीट करके लिखा कि टेड क्रूज ने मलेनिया की जीक्यू की एक फोटो का उपयोग किया है। इसे विज्ञापन के लिए शूट किया गया था। टेड सावधान, अन्यथा मैं तुम्हारी पत्नी की सभी गोपनीय बातें सार्वजनिक कर दूंगा। ट्रंप के इस पोस्ट पर क्रूज ने भी जवाब दिया। उन्होंने कहा, आपकी पत्नी की फोटो का इस्तेमाल हम लोगों ने नहीं किया है। ट्रंप, अगर आप मेरी पत्नी पर अटैक का प्रयास कर रहे हैं, तो मैं जितना समझता था, आप उससे ज्यादा कायर हैं। इसी बीच क्रूज की पत्नी ने कहा कि ट्रंप जो कुछ भी कहते हैं उसका सच्चाई से कोई लेना-देना नहीं होता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश