1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. दुनिया की पहली समलैंगिक मॉडल एजेंसी जल्द खुलेगी

दुनिया की पहली समलैंगिक मॉडल एजेंसी जल्द खुलेगी

 Written By: IANS
 Published : Jul 25, 2015 07:39 pm IST,  Updated : Jul 25, 2015 07:39 pm IST

न्यूयॉर्क: बैंकॉक की कंपनी जल्द ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विश्व की पहली मॉडलिंग एजेंसी खोलने जा रही है। इस एजेंसी में विशेष रूप से समलैंगिक लोगों को मॉडल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया

दुनिया की पहली...- India TV Hindi
दुनिया की पहली समलैंगिक मॉडल एजेंसी जल्द खुलेगी

न्यूयॉर्क: बैंकॉक की कंपनी जल्द ही अमेरिका के लॉस एंजेलिस में विश्व की पहली मॉडलिंग एजेंसी खोलने जा रही है। इस एजेंसी में विशेष रूप से समलैंगिक लोगों को मॉडल बनाने के लिए प्रशिक्षण दिया जएगा। मीडिया रपट से यह जानकारी प्राप्त हुई। मौजूदा समय में छह समलैंगिक मॉडल एप्पल मॉडल मैनेजमेंट द्वारा लॉस एंजेलिस में कार्यालय का प्रतिनिधित्व करते हैं।

समाचार पत्र 'द इंडिपेंडेंट' ने एक रपट में कंपनी के सीईओ सेसिलियो एसनसियोन के हवाले से कहा, "सफल मॉडलों को उनके लिंग के आधार पर तैयार करना हमारी प्रतिबद्धता कभी नहीं रही।"

यह कंपनी नए ग्राहकों की तलाश कर रही है।

एसनसियोन ने कहा, "महिला और पुरुष का सवाल नहीं है। सर्वश्रेष्ठ मॉडल बनने के लिए उनका जुनून और उनकी प्रतिबद्धता सर्वोपरि है।"

कंपनी ने नवंबर 2014 में थाईलैंड में समलैंगिक मॉडलों का प्रतिनिधित्व शुरू किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश