1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, साउथ कैरोलाइना में हुई अंधाधुंध फायरिंग; घायल हुए 11 लोग

फिर गोलीबारी से दहला अमेरिका, साउथ कैरोलाइना में हुई अंधाधुंध फायरिंग; घायल हुए 11 लोग

 Edited By: Amit Mishra
 Published : May 26, 2025 10:43 am IST,  Updated : May 26, 2025 11:49 am IST

अमेरिका में एक बार फिर फायरिंग की घटना हुई है। फायरिंग साउथ कैरोलाइना के एक तटीय शहर में हुई है। गोलीबारी की इस घटना में कम से कम 11 लोग घायल हुए हैं।

अमेरिका में फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
अमेरिका में फायरिंग (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

लिटिल रिवर: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। यहां अक्सर फायरिंग की घटनाएं होती हैं जिसका शिकार आम लोग बनते हैं। अब एक बार फिर अमेरिका के ‘साउथ कैरोलाइना’ के एक तटीय शहर में हुई गोलीबारी में कम से कम 11 लोग घायल हो गए हैं। अधिकारियों ने इस घटना के बारे में जानकारी दी है। अधिकारियों ने बताया कि लिटिल रिवर में रविवार रात करीब साढ़े 9 बजे हुई गोलीबारी में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने घायलों के बारे में नहीं दी जानकारी

फायरिंग की इस घटना के बाद होरी काउंटी पुलिस ने किसी घायलों की स्थिति के बारे में जानकारी नहीं दी है। होरी काउंटी पुलिस ने सोशल मीडिया पर बताया कि जांचकर्ताओं को निजी वाहनों में और लोगों के अस्पताल पहुंचने की जानकारी मिली है। अधिकारियों ने संदिग्धों या गोलीबारी के कारणों के बारे में कोई जानकारी जारी नहीं की। ‘लिटिल रिवर’, ‘मायर्टल बीच’ से लगभग 20 मील (32 किलोमीटर) उत्तर-पूर्व में है। 

क्या कहते हैं आंकड़े

इस बीच यहां यह भी बता दें कि मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान इस गन कल्चर की वजह से गई है।  अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ के पार है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

चीन-पाकिस्तान से भारत के रिश्तों पर अमेरिका ने जारी की बड़ी रिपोर्ट, किए कई अहम दावे

डोनाल्ड ट्रंप ने व्लादिमीर पुतिन को कहा 'पागल', बोले- रूस बर्बाद हो जाएगा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश।