1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America and Russia: जंग के बीच अमेरिका की बढ़ी चिंता, अपने नागरिकों को फौरन रूस छोड़ने का जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, जानें वजह

America and Russia: जंग के बीच अमेरिका की बढ़ी चिंता, अपने नागरिकों को फौरन रूस छोड़ने का जारी किया सिक्योरिटी अलर्ट, जानें वजह

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Sep 29, 2022 08:49 am IST,  Updated : Sep 29, 2022 09:38 am IST

America and Russia: अमेरिका ने सिक्योरिटी अलर्ट में कहा है कि रूस में जो भी नागरिक इस समय रह रहेे हैं, वो तुरंत रूस को छोड़ दें। चिंतित अमेरिका ने यह अलर्ट भी जारी किया है कि अमेरिकी नागरिक जो रूस जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल रूस जाने का प्लान कैंसिल कर दें।

American President Joe Biden- India TV Hindi
American President Joe Biden Image Source : INDIA TV

Highlights

  • रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं
  • अमेरिका ने फिर मदद का किया ऐलान, यूक्रेन को देगा 1.1 बिलियन डॉलर की सहायता
  • पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया सुलह का ऑफर

रूस और यूक्रेन के बीच जंग को 7 महीने हो चुके हैं। लेकिन ये जंग कम होने की बजाय और बढ़ रही है। हाल ही में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने घोषणा की है कि अब युवाओं की बड़े पैमाने पर रूस की सेना में भर्ती की जाएगी, ताकि यूक्रेन को तहस नहस किया जा सके। इस बीच रूस के लोग इस पुतिन के इस आदेश के डर से रूस से आसपास के देशों में पलायन कर रहे हैं। क्या कुछ बड़ा होने वाला है? क्योंकि अमेरिका की चिंता को यूं ही नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। दरअसल अमेरिका ने रूस में रहने वाले अपने नागरिकों के लिए अलर्ट जारी किया हैै। अमेरिका ने सिक्योरिटी अलर्ट में कहा है कि रूस में जो भी नागरिक इस समय रह रहेे हैं, वो तुरंत रूस को छोड़ दें। चिंतित अमेरिका ने यह अलर्ट भी जारी किया है कि अमेरिकी नागरिक जो रूस जाने की योजना बना रहे हैं, वे फिलहाल रूस जाने का प्लान कैंसिल कर दें।

क्या है अमेरिका की इस चिंता की वजह?

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग में कोई पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसी बीच अमेरिकी दूतावास ने बुधवार को सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। इसमें कहा है कि रूस में रहने वाले अमेरिकी नागरिक जल्दी देश खाली कर दें। दरअसल, अमेरिका के इस अलर्ट को जारी करने के पीछे खास वजह राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का वह निर्णय है जिसमें उन्होंने रूस के पुरुषों को यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में शामिल होने का आदेश दिया है। पुतिन के इस आदेश के बाद बड़ी तादाद में रूसी नागरिक खासकर युवा रूस छोड़कर बेलारूस और अन्य पड़ोसी देशों की ओर रूख कर रहे हैं। लाखों की तादाद में लोग पलायन की कोशिश में जुटे हैं। 
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दिया सुलह का ऑफर

इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस और यूक्रेन के बीच समझौते का ऑफर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर कहा कि अमेरिका के नेतृत्व को थोड़ा लचीला रुख अपनाने की जरूरत है। ट्रंप ने कहा कि रूस और यूक्रेन के बीच जो जंग हो रही है, वो कभी नहीं होना चाहिए थी। अगर मैं इस वक्त अमेरिका का राष्ट्रपति होता तो ऐसा नहीं होता। देानों देशों को एक समझौते पर पहुंचने की जरूरत है। अगर ऐसा नहीं होता तो पूरी दुनिया को इसकी कीमत चुकाना पड़ सकती है। 

अमेरिका ने फिर मदद का किया ऐलान, यूक्रेन को देगा 1.1 बिलियन डॉलर की सहायता

उधर, अमेरिका ने यूक्रेन को दी जा रही मदद को बढ़ा दिया है। अमेरिका ने जंग के बीच यूक्रेन को 1.1 बिलियन डॉल्र के हथियार और देने की घोषणा कर दी है। इस बीच ब्रिटेन ने भी यूक्रेन को मदद का भरोसा दिया है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की को आश्वासन दिया है कि पुतिन के पराजित होने तक ब्रिटेन, यूक्रेन का साथ देता रहेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश