1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. World Population: दुनिया की आबादी हुई 8 अरब के पार, अमेरिका का अनुमान

World Population: दुनिया की आबादी हुई 8 अरब के पार, अमेरिका का अनुमान

 Published : Nov 11, 2023 09:09 am IST,  Updated : Nov 11, 2023 09:09 am IST

कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है। वैश्विक औसत आयु जो 32 वर्ष है वह बढ़ रही है।

world population- India TV Hindi
विश्व की जनसंख्या आठ अरब के पार (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : FILE PHOTO

वॉशिंगटन: दुनिया की आबादी 8 अरब के पार हो गई है, लेकिन विश्व जनसंख्या वृद्धि में धीमी गति की दीर्घकालिक प्रवृत्ति जारी है। यह बात अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने गुरुवार को कही। ब्यूरो का अनुमान है कि वैश्विक जनसंख्या ने यह सीमा 26 सितंबर को पार की। अमेरिकी जनगणना ब्यूरो ने एक बयान में कहा है कि वैस तो संयुक्त राष्ट्र ने अनुमान लगाया था कि यह संख्या 10 महीने पहले पार हो गई थी और 22 नवंबर, 2022 को ‘आठ अरब जनसंख्या का दिन’ घोषित किया गया था।

भारत-नाइजीरिया ने एक दशक से नहीं की जनगणना

ब्यूरो के अनुसार यह विसंगति देशों द्वारा जनगणना की अलग-अलग पद्धति के कारण या बिल्कुल गणना नहीं करने के कारण हो सकती है। इसके अनुसार, कई देशों में जन्म और मृत्यु दर्ज करने की प्रणाली का अभाव है। ब्यूरो के अनुसार, भारत और नाइजीरिया जैसे कुछ सबसे अधिक आबादी वाले देशों ने एक दशक से अधिक समय से जनगणना नहीं की है। विश्व जनसंख्या वृद्धि की दर 1960 और 2000 के बीच दोगुनी होने के बाद से धीमी हो गई है।

कनाडा जैसे देशों में बुजुर्गों की मृत्यु दर में कमी

कनाडा जैसे देशों में वृद्धावस्था मृत्यु दर में कमी आ रही है, जबकि नाइजीरिया जैसे देशों में पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर में कमी देखी गई है। वैश्विक औसत आयु जो 32 वर्ष है वह बढ़ रही है। यह 2060 में 39 होने की संभावना है।

(इनपुट- भाषा)

यह भी पढ़ें-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश