1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार, अपने ही 2 छोटे बच्चों की हत्या का है आरोप

अमेरिका में भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार, अपने ही 2 छोटे बच्चों की हत्या का है आरोप

 Published : Jan 15, 2026 01:37 pm IST,  Updated : Jan 15, 2026 01:37 pm IST

अमेरिकी अधिकारियों ने न्यू जर्सी में एक 35 साल की भारतीय मूल की महिला को अपने 2 छोटे बच्चों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। मृतक बच्चों की पहचान जारी नहीं की गई है। चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

New Jersey Police- India TV Hindi
New Jersey Police Image Source : AP

America Indian Origin Woman Arrested: न्यू जर्सी के हिल्सबोरो में दर्दनाक घटना हुई है। यहां भारतीय मूल की 35 वर्षीय महिला प्रियाथर्सिनी नटराजन को अपने 2 छोटे बेटों की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। सोमरसेट काउंटी के प्रॉसिक्यूटर जॉन मैकडॉनल्ड के अनुसार, 13 जनवरी 2026 को शाम करीब 6:45 बजे बच्चों के पिता ने 911 पर कॉल किया। उन्होंने बताया कि काम से घर लौटने पर उन्होंने अपने 5 और 7 साल के बेटों को बेहोश पाया और कहा कि उनकी पत्नी ने उनके साथ कुछ किया है।

बेडरूम में मृत मिले बच्चे

पुलिस मौके पर पहुंची तो घर में पिता और उनकी पत्नी प्रियाथर्सिनी नटराजन दोनों मौजूद थे। एक बेडरूम में दोनों बच्चे मृत पाए गए। मौके पर पहुंची मेडिकल टीम ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन बच्चे मौके पर ही मृत घोषित कर दिए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि नटराजन ने ही बच्चों की हत्या की है जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

नटराजन पर लगे गंभीर आरोप

नटराजन पर 2 मामलों में फर्स्ट-डिग्री मर्डर, एक थर्ड-डिग्री अपराध के तहत गैरकानूनी मकसद से हथियार रखने का आरोप लगाया गया है। नटराजन को हिल्सबोरो पुलिस ने गिरफ्तार किया है और सुनवाई तक सोमरसेट काउंटी जेल में रखा गया है। मामले की जांच हिल्सबोरो टाउनशिप पुलिस के जासूसों, सोमरसेट काउंटी प्रॉसिक्यूटर ऑफिस की मेजर क्राइम्स यूनिट, क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन यूनिट और न्यू जर्सी नॉर्दर्न रीजनल मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस के जांचकर्ताओं द्वारा की जा रही है।

जारी नहीं किए गए बच्चों के नाम

बच्चों की सही पहचान और मौत के कारण समेत तरीके का पता लगाने के लिए नॉर्दर्न रीजनल मेडिकल एग्जामिनर के ऑफिस द्वारा पोस्टमॉर्टम जांच की जाएगी। अभी तक बच्चों के नाम जारी नहीं किए गए हैं और जांच जारी है।

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप के बदल गए सुर, ईरान के खिलाफ कार्रवाई को लेकर बोले- 'हम इसे देखेंगे'

अमेरिकी हमले की आशंका के बीच सतर्क है ईरान, बंद किया अपना एयरस्पेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश