1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, जॉर्जिया के स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों की मौत

गोलीबारी से फिर दहला अमेरिका, जॉर्जिया के स्कूल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग; 4 लोगों की मौत

 Published : Sep 04, 2024 10:22 pm IST,  Updated : Sep 05, 2024 06:29 am IST

अमेरिका के जॉर्जिया हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। फायरिंग में चार लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है।

 America firing- India TV Hindi
America firing Image Source : FILE AP

America Georgia High School Firing: अमेरिका में गन कल्चर लोगों के लिए नासूर बनता जा रहा है। लोग स्कूल, पार्क, शॉपिंग मॉल, रेस्टोरेंट और यहां तक की अस्पताल में भी सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच जॉर्जिया के हाई स्कूल में गोलीबारी हुई है। गोलीबारी में चार लोगों की मौत हो गई है। गोलीबारी करने वाले संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। शेरिफ कार्यालय की तरफ से इस बारे में जानकारी दी गई है। गोलीबारी में घायल हुए लोगों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फायरिंग क्यों की गई इसे लेकर अब तक कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।

राष्ट्रपति बाइडेन को दी गई जानकारी

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को घटना के संबंध में की जानकारी दी गई है। जॉर्जिया के गवर्नर ब्रायन केम्प ने एक बयान में कहा, ‘‘मैंने अपालाची हाई स्कूल में हुई घटना पर कार्रवाई करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं और सभी जॉर्जियाई लोगों से आग्रह करता हूं कि वे बैरो काउंटी और पूरे राज्य में छात्रों की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करें।’’ एफबीआई के अटलांटा कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एफबीआई अटलांटा बैरो काउंटी के अपालाची हाई स्कूल में मौजूदा स्थिति से अवगत है। हमारे अधिकारी स्थानीय कानून प्रवर्तन के साथ समन्वय और सहायता करने के लिए घटनास्थल पर हैं।

आम हैं गोलीबारी की घटनाएं 

बता दें कि, अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। अक्सर यहां से गोलीबारी की खबरें आती रहती हैं। मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पिछले 50 सालों में 15 लाख से ज्यादा अमेरिकी लोगों की जान गोलीबारी की वजह से हुई है। हाल ही में अमेरिका के हवाई में भी गोलीबारी हुई थी। यहां पड़ोसियों के बीच विवाद के कारण हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी और दो अन्य घायल हो गए थे। हमलावर को भी एक स्थानीय व्यक्ति ने गोली मार दी, जिसे गैर इरादतन हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था।  

लोग कम बंदूकें हैं ज्यादा

मीडिया रिपोर्ट्स रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका की जनसंख्या लगभग 33 करोड़ है लेकिन हथियारों की संख्या 40 करोड़ तक पहुंच गई है। अमेरिका में नियमों के मुताबिक, राइफल या छोटी बंदूकें खरीदने के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल है और बाकी के हथियारों के लिए 21 साल है। ऐसे समझें कि, जैसे सिम कार्ड खरीदे जाते हैं, ठीक वैसे ही अपना आईडी कार्ड दिखाकर, फॉर्म भरकर बंदूकें खरीदी जा सकती हैं। 

यह भी पढ़ें:

ब्रिटेन की इस बहुमंजिला इमारत को कहा गया 'मौत का जाल', वजह जान हैरान रह जाएंगे आप

पॉप म्यूजिक और इंटरनेट से डरा चीन! राष्ट्रीय सुरक्षा को लेकर नई किताब में दी गई बड़ी चेतावनी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश