Saturday, February 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिकी नेता पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्सुक, पीएम आज सुबह यूएस के लिए हुए रवाना

अमेरिकी नेता पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्सुक, पीएम आज सुबह यूएस के लिए हुए रवाना

Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826 Published : Jun 20, 2023 07:14 am IST, Updated : Jun 20, 2023 11:26 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर रवाना हो चुके हैं। इसी बीच अमेरिकी कांग्रेसी मैट कार्टराइट ने पीएम मोदी के 21 जून से शुरू हो रहे तीन दिन के दौरे को ऐतिहासिक बताया है। उधर,रोनाल्ड रीगन सेंटर सजकर तैयार है, जहां पीएम मोदी भारतवंशियों को संबोधित करेंगे।

अमेरिका के नेता कह रहे 'जयहिंद', पीएम मोदी यूएस के लिए हुए रवाना- India TV Hindi
Image Source : ANI अमेरिका के नेता कह रहे 'जयहिंद', पीएम मोदी यूएस के लिए हुए रवाना

PM Modi US Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले अमेरिका में भारतवंशियों में उत्साह है। साथ ही अमेरिका के राजनेताओं में भी खासा उत्साह देखा जा रहा है। नॉर्थ ईस्ट पेंसिलवेनिया के कांग्रेसी मैट  कार्टराइट ने पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले कहा 'जयहिंद' और साथ ही कहा 'गॉड ब्लेस अमेरिका'। दरअसल, मैट पीएम मोदी की इस यात्रा से खासे उत्साहित हैं। उन्होंने कहा कि 'पीएम मोदी के ऐतिहासिक विजिट को लेकर उत्सुक हूं। इस खास मौके पर मैं भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करता हूं। उन्होंने कहा कि 'मैं पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की 22 जून को होने वाली मुलाकात को लेकर भी उत्सुक हूं। इंडिया अमेरिका के पारं​परिक रिश्ते 21 सदी के सबसे प्रगाढ़ रिश्ते हैं। मैं दोनों नेताओं को इस सहयोग और एवरलास्टिंग बॉन्ड के लिए दोनों को शुभकामनाएं देता हूं। 

पीएम मोदी का संबोधन सुनने के लिए हम  उत्सुक: स्कॉट पेरी

पेन्सिलवेनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट के अमेरिकी प्रतिनिधि, कांग्रेसी स्कॉट पेरी ने कहा कि वह अमेरिकी कांग्रेस में पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के लिए उत्सुक हैं।

पेरी ने संक्षिप्त वीडियो संदेश में कहा, 'मैं अमेरिकी कांग्रेस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन को सुनने और हमारे दोनों देशों के बीच संबंधों को लगातार मजबूत करने के लिए काम करने के लिए उत्सुक हूं। जय हिंद, मे गॉड ब्लेस अमेरिका।' 

यह दोस्ती और प्रगाढ़ होगी: कांग्रेसी निक ललोटा

वहीं न्यूयॉर्क के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेसी निक ललोटा ने कहा कि वह पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा को लेकर खासे उत्साहित हैं और कभी न खत्म होने वाली भारत-अमेरिका दोस्ती की और प्रगाढ़ता की कामना करते हैं ललोटा ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी, मैं आपको देखने के लिए और इंतजार नहीं कर सकता और मैं आपको देखने के लिए उत्साहित हूं। मैं आपकी और भारत के सभी लोगों की निरंतर और स्थायी दोस्ती की कामना करता हूं।'

पीएम मोदी की यात्रा के लिए खास सजा रोनाल्ड रीगन सेंटर

उधर, पीएम मोदी की यात्रा से पहले भारतवंशियों में खासा उत्साह है। अपनी यात्रा के अंतिम दिन पीएम मोदी भारतीय समुदाय के लोगों को रोनाल्ड रीगन सेंटर में संबोधित करेंगे। इससे पहले रोनाल्ड रीगन सेंटर को दुल्हन की तरह सजाया गया है। 

पीएम मोदी रवाना, ये है यात्रा का पूरा शेड्यूल

पीएम मोदी का अमेरिका का राजकीय दौरा 21 से 23 जून के बीच तय हुआ है।  पीएम मोदी अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। इसी बीच पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा का पूरा शेड्यूल कल जारी हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी 21 जून से 23 जून तक अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर  रहेंगे। यह जानकारी सोमवार को विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने दी। विदेश सचिव क्वात्रा ने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी पहले जरूर 6 बार अमेरिका की यात्रा पर जा चुके हैं, लेकिन यह पीएम मोदी की पहली आधिकारिक यात्रा होगी यानी पहली बार पीएम मोदी व्हाइट हाउस में राजकीय आमंत्रित अतिथि के तौर पर जाएंगे। 

क्वात्रा ने कहा कि पहले दिन पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस पर अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। वे 21 जून को ही न्यूयॉर्क से रवाना हो जाएंगे। कार्यक्रम में उनका पहला खास फोकस कौशल और क्षमता निर्माण का कार्यक्रम होगा। इसके तहत पीएम और यूएसए के राष्ट्रपति के बीच निजी बातचीत होगी। 

दूसरे दिन होगा राजकीय भोज

पीएम मोदी के दौरे के दूसरे दिन आधिकारिक द्विपक्षीय बैठक होगी। यूएसए कांग्रेस और यूएस को पीएम नरेंद्र मोदी संबोधित करेंगे। दौरे के दूसरे दिन अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन की मेजबानी में राजकीय भोज का आयोजन किया जाएगा।

तीसरे दिन चुनिंदा सीईओ से करेंगे मुलाकात

पीएम नरेंद्र मोदी के आधिकारिक दौरे के तीसरे और अंतिम दिन यानी 23 जून को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ चुनिंदा चीफ एक्जीक्यूटिव अधिकारियों CEOs से मुलाकात करेंगे। यह कार्यक्रम अमेरिका के उपराष्ट्रपति और विदेश मंत्री ब्लिंकन द्वारा कैनेडी सेंटर में आयोजित किया जाएगा।

23 जून को ही भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे पीएम मोदी

इसी दिन यानी 23 जून को पीएम मोदी के दौरे का अंतिम प्रोग्राम भारतीय समुदाय के लोगों से बातचीत का होगा। जिसकी अमेरिका के भारतवंशियों को उत्सुकता के साथ प्रतीक्षा है। इसके लिए पहले से ही जोर शोर से तैयारियां की गई हैं।  खुद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने जापान में पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी से मुलाकात कर इस बात का जिक्र किया था। इसके बाद पीएम मोदी और बाइडन गले मिले थे।

Latest World News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश

Advertisement
Advertisement
Advertisement