1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. America News: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना, 1 की मौत 6 घायल

America News: अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी की घटना, 1 की मौत 6 घायल

 Published : Aug 02, 2022 10:03 am IST,  Updated : Aug 02, 2022 10:22 am IST

America News: एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। घायलों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी घायल पुरुष हैं।

Firing in America- India TV Hindi
Firing in America Image Source : INDIA TV

Highlights

  • अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में हुई है घटना
  • घायलों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है
  • हाल ही में आया है बंदूक हिंसा रोधी कानून

America News: अमेरिका में लगातार गोलीबारी की घटनाएं हो रही हैं। तमाम सख्ती के बाद भी लगातार यह घटनाएं बढ़ रही हैं। सोमवार को भी अमेरिका के वाशिंगटन डीसी में गोलीबारी हुई। ख़बरों के अनुसार, हमलावरों ने सोमवार को वॉशिंगटन डीसी के पूर्वोत्तर इलाके में हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस हमले में एक की व्यक्ति की मौत और 6 लोगों के घायल होने की खबर है। 

गोलीबारी में 1 की मौत 6 घायल 

फायरिंग एफ स्ट्रीट एनई के 1500 ब्लॉक में हुई। वॉशिंगटन डीसी पुलिस ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मेट्रोपॉलिटन पुलिस विभाग (एमपीडी) के अनुसार गोलीबारी सोमवार रात करीब साढ़े आठ बजे हुई। एमपीडी प्रमुख रॉबर्ट कोंटी ने गोलीबारी में छह लोगों के घायल होने और एक के मारे जाने की पुष्टि की। घायलों में अभी किसी की पहचान नहीं हो सकी है। कॉन्टी ने पुष्टि की है कि सभी घायल पुरुष हैं। गोलीबारी किस वजह से हुई, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। 

इससे पहले अमेरिका में फ्रीडम डे परेड के दौरान फायरिंग की घटना हुई थी। शिकागो के हाइलैंड पार्क इलाके में फ्रीडम डे परेड निकाली जा रहा थी। इसी परेड के दौरान ये गोलीबारी हुई। गोलीबारी के बाद शिकागो के हाइलैंड इलाके मे अफरा.तफरी मच गई थी। इस शूटआउट में 5 लोगों की मौत हुई थी। 

रिटेल शॉप की छत से बरसाई थी गोलियां

अमेरिका में 4 जुलाई को  इलिनोइस शहर के हाईलैंड पार्क में फ्रीडम डे परेड आयोजित की गई थी। इसी दौरान फ्रीडम डे परेड में भाग लेने वाले लोगों पर शूटर ने गोलीबारी शुरू कर दी।  एक छत से शूटर ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की है। रिपोर्ट के मुताबिक इस गोलीबारी में कई लोगों को गोली लगने की खबर है। गोली चलाने वाला एक रिटेल शॉप की छत पर चढ़ गया और वहां से लोगों पर फायरिंग शुरू कर दी।

हाल ही में आया है बंदूक हिंसा रोधी कानून

बता दें कि हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बंदूक हिंसा रोधी बिल को मंजूरी दी थी। इस विधेयक को डेमोक्रेटिक और रिपब्लिकन दोनों राजनीतिक दलों का समर्थन मिला। टेक्सास के एक स्कूल में एक बंदूकधारी शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग में 19 छात्रों और दो शिक्षकों को बेरहमी से मार दिया था। इस घटना के बाद से ही देश में हथियार खरीदने संबंधी एक कड़े कानून के लिए सरकार पर दबाव बनाया जा रहा था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश