1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Area 51: अमेरिकी वायु सेना के 'सीक्रेट' एरिया 51 पर दिखा एक रहस्यमय विमान, क्या उसमें से उतरे हैं एलियंस!

Area 51: अमेरिकी वायु सेना के 'सीक्रेट' एरिया 51 पर दिखा एक रहस्यमय विमान, क्या उसमें से उतरे हैं एलियंस!

 Written By: Shilpa
 Published : Sep 08, 2022 01:00 pm IST,  Updated : Sep 08, 2022 06:22 pm IST

Area 51: एरिया 51 अमेरिका के नेवादा राज्य के मरुस्थल में है। ये जगह अमेरिकी सरकार से जुड़े रहस्यों और एलियन तकनीक की खोज को लेकर जानी जाती है। यहां की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

Area 51 Pictures Aliens US- India TV Hindi
Area 51 Pictures Aliens US Image Source : INDIA TV

Highlights

  • एरिया 51 की ताजा तस्वीरें सामने आईं
  • अमेरिकी वायु सेना का सीक्रेट बेस है
  • हमेशा से रहस्यमयी रहा है एरिया 51

Area 51: एरिया-51, अमेरिकी वायु सेना की वो जगह है, जो हमेशा ही रहस्यों से घिरी रही है। हाल में ही ये रहस्य तब और ज्यादा गहरा गया, जब यहां एक विमान को उड़ते हुए देखा गया। एरिया-51 अमेरिकी वायु सेना की एक रहस्यमयी जगह है, जिसके बारे में किसी को कुछ भी नहीं पता है। लेकिन अतीत में जो कुछ भी यहां हुआ, उसके बारे में सुनकर हर किसी की दिल की धड़कनें बढ़ जाती हैं। सैटेलाइट से ली गई तस्वीरों में इस स्थान पर हैंगर के बाहर जहां अमेरिकी लड़ाकू विमान खड़े रहते हैं, वहां एक बड़े आकार की चीज को देखा गया है। अमेरिकी वायु सेना का ये एयरबेस पूरी तरह सुनसान है और हमेशा ही छिपा रहता है।

लोग रहस्यमयी विमान देखकर हुए हैरान

एरिया 51 अमेरिका के नेवादा राज्य के मरुस्थल में है। ये जगह अमेरिकी सरकार से जुड़े रहस्यों और एलियन तकनीक की खोज को लेकर जानी जाती है। यहां की ताजा तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों को लेकर काफी बहस छिड़ गई है कि आखिर यहां हुआ क्या है। तस्वीरों में एरिया 51 के क्षेत्र में एक विमान जैसी चीज को खड़े हुए साफ देखा जा सकता है। विमान भी दिखने में सामान्य नहीं लग रहा। लोग विमान की तस्वीरें देखकर इसलिए इतने हैरान हैं क्योंकि ये उन्हें बेहद असाधारण दिख रहा है। 

Area 51 Pictures Aliens
Image Source : INDIA TVArea 51 Pictures Aliens

ट्विटर यूजर रुबेन हॉफ्स ने यहां की तस्वीरें शेयर की हैं और हैरानी जताई है कि रनवे पर ब्लर दिखने वाली चीज कोई परछाई है या फिर नमी के निशान। ठीक इसी वक्त उन्होंने यह भी आशंका जताई है कि यह काले रंग की कोई चीज हो सकती है। हॉफ्स ने कहा कि हो सकता है यह कोई परछाई हो। ये रहस्यमयी चीज 2014 के सुनसान हैंगर के करीब नजर आई है और काफी बड़ी भी है। तस्वीर को 1 अगस्त को क्लिक किया गया था, लेकिन ये अभी वायरल हो रही है। अमेरिकी सेना से जुड़ी खबरें प्रकाशित करने वाली मैगजीन वॉरजोन के अनुसार, 'इसका रंग और बाहरी लाइन जैसी दिख रही है, उससे पता चलता है कि यह एक विमान है और परछाई नहीं है।' लेकिन इसके बारे में बता पाना मुश्किल है।

क्या है एरिया 51?

एरिया 51 अमेरिकी वायु सेना का परीक्षण और प्रशिक्षण स्थल है। बेस को एडवर्ड एयर फोर्स बेस नाम दिया गया है। जिसे आधिकारिक तौर पर होमी एयरपोर्ट और ग्रूम लेक भी कहते हैं। यहां क्या होता है, उससे जुड़ी कोई भी जानकारी आज तक सार्वजनिक नहीं की गई है। इस जगह का इस्तेमाल सामान्य रूप से विमानों और हथियार प्रणालियों के विकास और परीक्षण के लिए भी किया जाता है।

Area 51 Pictures Aliens
Image Source : INDIA TVArea 51 Pictures Aliens

अमेरिकी वायुसेना का सीक्रेट एयरबेस

ये जगह अमेरिकी वायुसेना और अमेरिका की खुफिया एजेंसी सीआईए ने साल 1955 में अधिग्रहित की थी। इसी स्थान पर लोकहीड यू-2 विमान को टेस्ट किया गया था। इसके आसपास के स्थान को देखकर इस जगह को हमेशा से रहस्यमयी माना जाता है। कई बार लोग कहते हैं कि ये जगह यूएफओ (उड़ने वाली अज्ञात चीजें) का केंद्र है। इसे एक सीक्रेट बेस माना जाता है और यहां होने वाले हर तरह के शोध को संवेदनशील कहते हैं। 25 जून, 2013 में पहली बार सीआईए ने सूचना के अधिकार के तहत इस बेस की मौजूदगी को स्वीकार किया था। वहीं साल 2005 में सीआईए से इस बेस के बारे में जानकारी मांगी गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश