1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. बिल गेट्स की गर्लफ्रेंड रह चुकी है यह रूसी लड़की, जासूसी का लग रहा आरोप

बिल गेट्स की गर्लफ्रेंड रह चुकी है यह रूसी लड़की, जासूसी का लग रहा आरोप

 Written By: Avinash Rai
 Published : May 29, 2023 09:09 am IST,  Updated : May 29, 2023 09:09 am IST

माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स दुनिया के सबसे धनी व्यक्तियों में गिने जाते हैं। लेकिन इस बार उनके अफेयर की खबर सामने आने के बाद वे चर्चा में आ गए हैं।

Bill Gates Affair with mila antonova Russian girl bridge player - India TV Hindi
बिल गेट्स की गर्लफ्रेंड रह चुकी है यह रूसी लड़की Image Source : TWITTER

Bill Gates Affair: माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) जो कि एक सफल व्यवसायी और अरबपति हैं। वे एक बार सुर्खियों में आ चुके हैं। दरअसल अब खबर आ रही है कि बिल गेट्स का एक समय पर एक रूसी लड़की के साथ अफेयर था। इस रूसी लड़की का नाम मिला एंटोनोवा (Mila Antonova) बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिल गेट्स ने मिला एंटोनोवा को साल 2009-10 के बीच डेट किया था। मिला एक रूसी ब्रिज प्लेयर हैं। जब मिला एंटोनोवा 20 साल की थीं तब उनका रिलेशन बिल गेट्स के साथ था। 

बिल गेट्स का अफेयर

खबरों के मुताबिक साल 2010 में एक वीडियो में खुद मिला एंटोनोवा ने इस बात को कबूला है कि साल 2009 के अंत में वॉशिंगटन डीसी में एक ब्रिज टूर्नामेंट के दौरान वह बिल गेट्स से मिली थी। बता दें कि मिला रूस की रहने वाली हैं। डेली मेल पर प्रकाशित एक खबर के मुताबिक रूस ने एंटोनोवा के जरिए जासूसी की। डेलीमेल ने बताया कि एंटोनोवा एक रूसी जासूस के संपर्क में थीं। इस जाससू का नम चैपमैन था। एंटोनोवा और जसूस चैपमैन की एक तस्वीर सामने आई थी जिसके बाद जासूसी के इस मामले की बात कही जा रही है।

जासूस के संपर्क में थी मिला एंटोनोवा

एन चैपमैन को साल 2010 में अमेरिका के न्यूयॉर्क में जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब जब यह खबर सामने आई है तो ऐसा भी कहा जा रहा है कि अब एंटोनोवा पर भी एक्शन लिया जा सकता है। इस खबर के बाहर आते ही अमेरिकी उद्योगपति बिल गेट्स भी चर्चा में आ गए हैं। बता दें कि बिल गेट्स का जन्म वॉशिंगटन में 28 अक्टूबर 1955 को हुआ था। मध्यम वर्गीय परिवार में जन्में बिल गेट्स ने माइक्रोसॉफ्ट नाम की कंपनी खोली। माइक्रोसॉफ्ट के बारे में आज हर कोई जानता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश