1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका के एक घर में घुसकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोगों की मौत से मातम

अमेरिका के एक घर में घुसकर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, तीन लोगों की मौत से मातम

 Published : Apr 09, 2023 06:42 pm IST,  Updated : Apr 09, 2023 06:43 pm IST

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे अमेरिकी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। ताजा मामले में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक मकान के भीतर घुसकर संदिग्धों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें 1 बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इससे अमेरिकी लोगों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा हो रहा है। ताजा मामले में अमेरिका के फ्लोरिडा स्थित एक मकान के भीतर घुसकर संदिग्धों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसमें 1 बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि फ्लोरिडा पुलिस का दावा है कि जवाबी कार्रवाई में गोली चलाने वाले संदिग्ध को भी मार गिरा दिया गया। इस घटना से आसपास के इलाकों में भी अपना तफरी मच गई।

ऐसा पहली बार नहीं है जब अमेरिका में गोलीबारी की घटना सामने आई हो। इससे पहले भी हाल ही में कई पबों, बार और घरों में गोलीबारी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। पुलिस केे अनुसार फ्लोरिडा में एक संदिग्ध ने मकान के भीतर लोगों पर गोलियां चलायी, जिसमें एक बच्चे सहित तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में रविवार तड़के संदिग्ध भी मारा गया। उन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी और तभी उसने मकान के भीतर से गोलियां चलने की आवाज सुनी। ओरलैंडो पुलिस विभाग द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि संदिग्ध के बाहर निकलने से पहले अधिकारियों ने मकान के अंदर गोलियां चलने की आवाज सुनी और करीब 2.25 बजे उसने (संदिग्ध) अधिकारियों पर गोली चलाई।

इलाज के दौरान घायलों की मौत

ऑरलैंडो पुलिस ने बताया कि घर के अंदर पुलिस को एक बच्चे सहित तीन लोग घायल मिले, जिन्हें अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में तीनों की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अस्पताल ले जाने के बाद संदिग्ध की भी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि गोलीबारी में पुलिस का कोई भी अधिकारी घायल नहीं हुआ। संदिग्ध, पीड़ितों और अधिकारियों की पहचान तुरंत जारी नहीं की गई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश