1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला कनाडा, पब में हुई फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल

ताबड़तोड़ गोलीबारी से दहला कनाडा, पब में हुई फायरिंग में कम से कम 12 लोग घायल

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 08, 2025 12:00 pm IST,  Updated : Mar 08, 2025 12:02 pm IST

कनाडा ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया है। यह गोलीबारी एक पब में की गई है। अचानक गोलियां चलने से पब में मौजूद लोगों के बीच अफरातफरी मच गई। इसमें 12 लोग घायल हो गए हैं।

कनाडा में फायरिंग की प्रतीकात्मक फोटो। - India TV Hindi
कनाडा में फायरिंग की प्रतीकात्मक फोटो। Image Source : AP

टोरंटो: कनाडा में पूर्वी टोरंटो के एक पब में भीषण गोलीबारी की घटना सामने आ रही है। इस घातक गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि स्कारबोरो टाउन सेंटर मॉल के निकट शुक्रवार रात हुई गोलीबारी में 12 लोग घायल हो गये। कनाडा पुलिस ने बताया कि संदिग्ध अब भी फरार है, जिसके बारे में खोजबीन की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। विस्तृत विवरण का अभी इंतजार किया जा रहा है। (एपी) 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश