1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. क्या गर्लफ्रेंड ने बुलाया था? अमेरिका में बाढ़ के बीच लबालब पानी में घर से साइकिल चलाते निकला शख्स, देखें Video

क्या गर्लफ्रेंड ने बुलाया था? अमेरिका में बाढ़ के बीच लबालब पानी में घर से साइकिल चलाते निकला शख्स, देखें Video

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Sep 04, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Sep 05, 2023 03:04 pm IST

अमेरिका के कई प्रांतों में 'इडालिया' चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान ने आम जनजीवन को झकझोर दिया है।

क्या गर्लफ्रेंड ने बुलाया था? अमेरिका में बाढ़ के बीच लबालब पानी में घर से साइकिल चलाते निकला शख्स, - India TV Hindi
क्या गर्लफ्रेंड ने बुलाया था? अमेरिका में बाढ़ के बीच लबालब पानी में घर से साइकिल चलाते निकला शख्स, देखें Video Image Source : SOCIAL MEDIA

सोशल मीडिया पर कई ऐसे वीडियोज दिखाई देते हैं, जो कभी रुलाते हैं, कभी हंसाते हैं तो कभी हैरान करने वाले होते हैं। एक ऐसा ही वीडियो सुर्खियों में है, यह वीडियो अमेरिका का है। दरअसल, अमेरिका के कई प्रांतों में 'इडालिया' चक्रवाती तूफान ने भारी तबाही मचाई है। इस तूफान ने आम जनजीवन को झकझोर दिया है। यह ताजा वीडियो इडालिया तूफान के क्षेत्र में तबाही मचाने के तुरंत बाद का है। इसमें टाम्पा, फ्लोरिडा में एक शख्स भयंकर बाढ़ के ​बीच जो कर रहे हैं, उसे देखकर कोई भी हैरान रह जाएगा। 

बाढ़ के पानी में आराम से चला रहा सा​इकिल

ट्विटर पर इस वीडियो में एक शख्स  बाढ़ से लबालब पानी के बीच साइकिल चला रहा है। वह इतने आराम से साइकिल पर सवार होकर चल रहा है मानो ये डेली रूटीन है, पूरा तो करना है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'अधिकारियों की चेतावनी के बावजूद, एक व्यक्ति ने आज सुबह 4 फीट से अधिक बाढ़ के बाद टाम्पा खाड़ी के आसपास अपनी साइकिल चलाने की कोशिश की।' 

'लगता है गर्लफ्रेंड ने बुलाया है'!

वीडियो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं। वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, 'हर कोई कह रहा है कि गेटर्स से सावधान रहें। गेटर्स को इससे डरना चाहिए, साइकिल चला रहा आदमी किसी मिशन पर है।' एक अन्य ने लिखा, 'तूफान के दौरान अनावश्यक जोखिम लेना बेहद खतरनाक हो सकता है। आइए सुरक्षा को प्राथमिकता दें और अपनी भलाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों की सलाह का पालन करें।' एक यूजर ने मजे लेते हुए लिखा- लगता है गर्लफ्रेंड ने बुलाया है तभी इतनी मश्किलें पार करते हुए जा रहा है।

जानिए और क्या लिख रहे यूजर्स

एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप सभी, लोगों को अभी भी जगह-जगह जाना पड़ता है, यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इस आदमी को साइकिल का सहारा लेना पड़ा, लेकिन हम उसकी परिस्थितियों को नहीं जानते। हो सकता है कि वह मूर्ख हो, लेकिन हो सकता है कि वह कहीं सुरक्षित जाने की कोशिश कर रहा हो।' क्षेत्र के वीडियो फुटेज और तस्वीरों में दिखाया गया है कि दोपहर के समय समुद्र का पानी राजमार्गों पर बह रहा है और आसपास के इलाके व्यापक बाढ़ से घिर गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश