1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप ने चार्ली किर्क को जन्मदिन पर किया याद, अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

ट्रंप ने चार्ली किर्क को जन्मदिन पर किया याद, अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से किया सम्मानित

 Published : Oct 15, 2025 12:01 pm IST,  Updated : Oct 15, 2025 12:01 pm IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी चार्ली किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद से हत्यारा फरार था। अब किर्क का हत्यारा को पकड़ा गया है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उनके करीबी सहयोगी रहे और राइट-विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क को मरणोपरांत अमेरिका के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित किया है। अमेरिका के उटाह प्रांत में एक कॉलेज में 10 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम के दौरान किर्क की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार को किर्क के जन्मदिन पर आयोजित समारोह में यह पुरस्कार दिया गया। यदि वह जीवित होते, तो यह उनका 32वां जन्मदिन होता। 

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा?

डोनाल्ड ट्रंप ने समारोह में कहा, ‘‘हम स्वतंत्रता के लिए लड़ने वाले एक निडर योद्धा, भावी पीढ़ी को प्रेरित करने वाले एक प्रिय नेता, विश्वास से लबरेज, बेहतरीन इंसान और अत्यधिक क्षमता वाले अमेरिकी देशभक्त को सम्मानित करने और याद करने के लिए यहां आए हैं।’’ उन्होंने किर्क की हत्या के बारे में कहा, ‘‘सच बोलने, अपने विश्वास पर चलने और एक बेहतर एवं मजबूत अमेरिका बनाने के लिए अथक संघर्ष करने के कारण ऐसे समय में उनकी हत्या कर दी गई जब उनके जीवन का महत्वपूर्ण कालखंड था।’’ 

ट्रंप के करीबी सहयोगी थे किर्क

राइट-विंग एक्टिविस्ट चार्ली किर्क के अमेरिकी प्रशासन के साथ घनिष्ठ संबंध थे। वह राष्ट्रपति के रूप में ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। राष्ट्रपति ने सितंबर में किर्क के अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें ‘महान अमेरिकी नायक’ और स्वतंत्रता के लिए ‘शहीद’ होने वाला कहा था। किर्क राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सहयोगी थे और 2024 के राष्ट्रपति चुनाव में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी।

किसने की थी नागरिक सम्मान की शुरुआत?

पूर्व राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी ने अमेरिका की सुरक्षा या राष्ट्रीय हितों, वैश्विक शांति, सांस्कृतिक या अन्य महत्वपूर्ण सार्वजनिक या निजी प्रयासों में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करने के लिए 1963 में ‘प्रेसिडेंशियल मेडल ऑफ फ्रीडम’ की शुरुआत की थी। (एपी)

यह भी पढ़ें:

ट्रंप ने पुतिन को अच्छा दोस्त बताते हुए कसा तंज, बोले- 'उन्हें एक हफ्ते में जीत लेनी चाहिए थी जंग'

गाजा सीजफायर समझौते के बीच ट्रंप ने हमास को दी चेतावनी, बोले- 'हथियार छोड़ने होंगे वरना...'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश