Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड डोनाल्ड अब से कुछ ही देर में बहुत बड़ी घोषणा करने जा रहे हैं। ट्रंप की ये घोषणा मेडिकल के क्षेत्र को लेकर है। रविवार को इस मामले में संकेत देते हुए ट्रंप ने कहा, 'वह सोमवार को अमेरिका के इतिहास में मेडिकल की दृष्टि से सबसे बड़ी घोषणा करने वाले हैं। मुझे लगता है कि हमें ऑटिज्म (ऑटिज्म) का हल मिल गया है।'
- Hindi News
- विदेश
- अमेरिका
- Donald Trump: अब से कुछ ही देर में अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी घोषणा करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump: अब से कुछ ही देर में अमेरिका के इतिहास में सबसे बड़ी घोषणा करने वाले हैं डोनाल्ड ट्रंप
Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे अमेरिका के इतिहास का सबसे बड़ा चिकित्सकीय खुलासा करार दिया है, जो कि अब से कुछ ही देर में वह करने वाले हैं।
Donald Trump
-
7:50 PM (IST) Sep 22, 2025
ट्रंप के साथ ये लोग भी रह सकते हैं मजबूत
डोनाल्ड ट्रंप हेल्थ एंड ह्यूमन सर्विस सेक्रेटरी रॉबर्ट एफ. कैनेडी जूनियर और मेडिकेयर एवं मेडिकेड सेवा केन्द्रों के प्रशासक डॉक्टर मेहमत ओज के साथ कुछ ही देर में बड़ी घोषणा कर सकते हैं।
-
7:20 PM (IST) Sep 22, 2025
टाइलेनॉल के उपयोग से बढ़ सकता है ऑटिज़्म का जोखिम
मीडिया रिपोर्ट में ट्रंप प्रशासन के दो अधिकारियों के हवाले से बताया गया कि राष्ट्रपति यह घोषणा करने की योजना बना रहे हैं कि गर्भावस्था के दौरान टाइलेनॉल का उपयोग ऑटिज़्म के जोखिम को बढ़ा सकता है और गर्भवती महिलाओं को तेज बुखार के लिए केवल इसका या जेनेरिक एसिटामिनोफेन का उपयोग करने की सलाह देंगे।
-
6:45 PM (IST) Sep 22, 2025
इसे टाइलेनॉल के नाम से भी जाना जाता है
पैरासिटामोल एक ओवर-द-काउंटर (OTC) दर्द निवारक दवा है, जिसका सक्रिय घटक एसिटामिनोफेन के रूप में जाना जाता है। इसे टाइलेनॉल (Tylenol) के नाम से भी जाना जाता है।
-
6:44 PM (IST) Sep 22, 2025
जानिए किस बारे में हो सकती है घोषणा
द वाशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप प्रशासन गर्भवती महिलाओं द्वारा लोकप्रिय दवा पैरासिटामोल के उपयोग और ऑटिज़्म के जोखिम के बीच संबंध की घोषणा कर सकता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि मेडिकल गाइडलाइन से पता चलता है कि पैरासिटामोल गर्भावस्था में उपयोग के लिए सुरक्षित है।
-
6:37 PM (IST) Sep 22, 2025
वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे पर क्या बोले थे ट्रंप
ट्रंप ने अप्रैल 2025 में वर्ल्ड ऑटिज़्म अवेयरनेस डे पर एक घोषणा जारी कर ऑटिज़्म प्रभावित अमेरिकियों के लिए समर्थन की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि यह अमेरिकी सपने का हिस्सा है कि हर बच्चा अपनी पूरी क्षमता प्राप्त करे। कैंबिनेट मीटिंग में ट्रंप को आश्वासन दिया गया था कि सितंबर तक कारणों का पता लग जाएगा।
-
6:34 PM (IST) Sep 22, 2025
ऑटिज्म का संभावित इलाज
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रंप यह पता लगाने के लिए भी प्रयास की घोषणा कर सकते हैं कि कैंसर और एनीमिया की दवा ल्यूकोवोरिन किस प्रकार से ऑटिज्म का संभावित रूप से इलाज कर सकती है।
-
6:32 PM (IST) Sep 22, 2025
मिल गया ऑटिज़्म का हल
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि कल अमेरिका के इतिहास में मेडिकल की दृष्टि से सबसे बड़ी घोषणा करने वाला हैं। उन्हें लगता है कि हमें ऑटिज़्म का हल मिल गया है।