1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. ट्रंप की बच्चों वाली हरकत! अब भागते हुआ ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते हुए आए नजर; शेयर किया मीम

ट्रंप की बच्चों वाली हरकत! अब भागते हुआ ओबामा का पुलिस वैन में पीछा करते हुए आए नजर; शेयर किया मीम

 Published : Jul 27, 2025 11:16 am IST,  Updated : Jul 27, 2025 11:20 am IST

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर सियासी अटैक किया है। ट्रंप ने एक मीम शेयर किया है जिसमें वो पुलिस वैन में ओबामा का पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं।

Donald Trump Posted Photo Chasing Down Barack Obama- India TV Hindi
Donald Trump Posted Photo Chasing Down Barack Obama Image Source : @JDVANCE

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर लगातार डिजिटल वार कर रहे हैं। ट्रंप ने एक बार फिर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा पर निशाना साधा है। ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच ट्रुथ पर एक एडिटेड तस्वीर साझा की, जिसमें वो मशहूर OJ सिम्पसन व्हाइट फोर्ड ब्रोंको कार चेज की नकल करते नजर आए। तस्वीर में ओबामा को एक भगोड़े की तरह सफेद ब्रोंको चलाते दिखाया गया है, जबकि ट्रंप एक पुलिस वैन में उनका पीछा करते हुए नजर आ रहे हैं। 

तस्वीर में नजर आ रहे हैं जेडी वेंस

डोनाल्ड ट्रंप ने जो तस्वीर शेयर की है उसमें अमेरिका के उप राष्ट्रपति जेडी वेंस भी नजर आ रहे हैं। वेंस लंबे बालों और कॉलेज के दिनों वाले युवा लुक में नजर आ रहे हैं। एक दूसरी स्क्वॉड कार में पीछे आते दिखाया गया है। जेडी वेंस ने भी इस तस्वीर को अपने एक्स अकाउंट पर मजाकिया इमोजी के साथ शेयर किया है।

ट्रंप ने पोस्ट किया था AI जनरेटेड वीडियो

बता दें कि, यह पहला मौका नहीं है जब ट्रंप ने बराक ओबामा पर इस तरह का डिजिटल अटैक किया है। हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो पोस्ट किया है जिसे लेकर हड़कंप मच गया था। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की गिरफ्तारी का AI जनरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में दिखाया गया था कि बराक ओबामा को FBI एजेंट व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस से गिरफ्तार कर रहे हैं। वीडियो के अंत में ओबामा जेल की पोशाक में एक सेल के अंदर नजर आते हैं।

ओबामा पर ट्रंप ने लगाए थे गंभीर आरोप

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, हाल ही में ट्रंप ने ओबामा पर प्रशासन पर 2016 के चुनाव में उनके खिलाफ चुनावी धोखाधड़ी की साजिश रचने का आरोप लगाया था। इससे पहले अमेरिका की राष्ट्रीय खुफिया निदेशक तुलसी गबार्ड ने भी इसी तरह की बात कही थी। गबार्ड ने कहा था कि ओबामा और उनके प्रशासन के कई सीनियर अधिकारियों ने मिलकर एक साजिश रची थी। इनका मकसद यह साबित करना था कि ट्रंप की 2016 की राष्ट्रपति चुनाव में जीत रूस की मदद से हुई थी।

यह भी पढ़ें:

कंबोडिया-थाईलैंड युद्ध में ट्रंप की एंट्री, दोनों देशों को तुरंत सीजफायर के लिए कहा; दे डाली ये चेतावनी

अमेरिका में 179 लोगों की बाल-बाल बची जान, फ्लाइट का लैंडिंग गियर फेल होने से रोकना पड़ा टेकऑफ, पिछले हिस्से में आग लगी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश