1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "जेलेंस्की का अब तक का सबसे खराब बयान", भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- और बर्दाश्त नहीं करेंगे

"जेलेंस्की का अब तक का सबसे खराब बयान", भड़के डोनाल्ड ट्रंप ने कहा- और बर्दाश्त नहीं करेंगे

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Mar 04, 2025 06:39 am IST,  Updated : Mar 04, 2025 06:56 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के उस बयान की आलोचना की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि रूस से युद्ध जल्द खत्म नहीं होगा।

डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोदिमीर जेलेंस्की Image Source : PTI

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की आलोचना की। दरअसल, जेलेंस्की ने हाल ही में कहा था कि यूक्रेन और रूस के बीच युद्ध का अंत अब भी "बहुत दूर" है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट में लिखा, "यह जेलेंस्की का अब तक का सबसे खराब बयान है और अमेरिका इसे और बर्दाश्त नहीं करेगा।"

जेलेंस्की का क्या था बयान?

रविवार की रात, जेलेंस्की ने एक बयान में कहा था कि उन्हें लगता है कि यूक्रेन-रूस युद्ध अभी कुछ समय तक चलेगा। साथ ही उन्होंने रिपब्लिकन राष्ट्रपति ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ व्हाइट हाउस में हुई विवादास्पद बैठक के बाद अमेरिका-यूक्रेन संबंधों के बारे में सकारात्मक राय रखने की कोशिश की। जेलेंस्की ने कहा था, "मुझे लगता है कि (अमेरिका के साथ) हमारे रिश्ते जारी रहेंगे, क्योंकि यह कभी-कभार बनने वाले रिश्ते से कहीं बढ़कर है।"

सैन्य सहायता पर लगी रोक

वहीं, अमेरिका ने अब यूक्रेन को दी जाने वाली सैन्य सहायता पर रोक लगा दी है। एपी की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की पर रूस के साथ शांति वार्ता में शामिल होने के लिए दबाव बनाने के उद्देश्य से ओवल ऑफिस में हुई तनावपूर्ण बैठक के बाद यूक्रेन को अमेरिकी सहायता पर रोक लगाने का निर्देश दिया था। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने सोमवार को जानकारी दी थी कि राष्ट्रपति डोनाल्ड रूस और यूक्रेन के बीच तीन साल से अधिक समय से जारी युद्ध को समाप्त करने के लिए शांति समझौते पर पहुंचने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की उस लक्ष्य के लिए प्रतिबद्ध हों।

ये भी पढ़ें-

अमेरिका ने रोकी यूक्रेन को सैन्य सहायता, जेलेंस्की के लिए खतरे की घंटी

'कल की रात बड़ी होगी', डोनाल्ड ट्रंप के एक ट्वीट ने पूरी दुनिया में मचाई खलबली, क्या करेंगे ऐलान?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश