1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के खिलाफ एलन मस्क ने एक्स पर खोला मोर्चा, लिखा- 'किल द बिल'

डोनाल्ड ट्रंप के 'बिग ब्यूटीफुल बिल' के खिलाफ एलन मस्क ने एक्स पर खोला मोर्चा, लिखा- 'किल द बिल'

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 05, 2025 08:17 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 08:17 am IST

डोनाल्ड ट्रंप लगातार बिग ब्यूटीफुल बिल का विरोध कर रहे हैं। यह बिल मस्क की कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सब्सिडी कम करेगा। मस्क का कहना है कि यह बिल कांग्रेस के खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक है।

Donald trump and alon musk- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क Image Source : AP

स्पेस एक्स और एक्स के मालिक एलन मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बिग ब्यूटीफुल बिल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने 'किल द बिल' (बिल को खत्म करें) की बात कही है। मस्क लंबे समय से इस बिल का विरोध करते आ रहे हैं। वह ट्रंप के साथ मतभेद के बाद अमेरिकी सरकार से अलग भी हो चुके हैं, जबकि ट्रंप के चुनाव अभियान में उन्होंने कम से कम 250 मिलियन डॉलर खर्च किए थे। इसके बाद वह ट्रंप सरकार में सरकारी दक्षता विभाग के प्रमुख भी रहे। हालांकि, अब वह खुलकर इस बिल का विरोध कर रहे हैं।

टेस्ला की सब्सिडी में आएगी कमी

बिग ब्यूटीफुल बिल के आने से एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को मिलने वाली सब्सिडी में कमी आएगी। इसे मस्क के विरोध से जोड़कर देखा जा रहा है। मस्क ने इस बिल की आलोचना की है। उन्होंने इसे "कांग्रेस के खर्च से भरा, बेतुका और शर्मनाक" करार दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नाराजगी जताई और कहा कि यह बिल सरकारी खर्च को कम करने के उनके मिशन के खिलाफ है। मस्क का मानना है कि यह बिल ट्रंप के प्रशासन के वादों के विपरीत है, जिसमें सरकारी खर्च में कटौती का लक्ष्य था।

मस्क ने क्या लिखा?

एलन मस्क ने अपने 20 करोड़ से ज्यादा फॉलोअर्स से अपील की है कि अपने सांसदों को फोन लगाकर इस बिल को खत्म करने की अपील करें। उन्होंने लिखा "अपने सीनेटर को बुलाओ, अपनी कांग्रेस को बुलाओ, अमेरिका को दिवालिया बनाना ठीक नहीं है! बिल को खत्म करो।" इससे पहले मस्क ने ट्रंप के मतदाताओं को लेकर कहा था कि उन्हें खेद है, लेकिन वह इसे अब और बर्दाश्त नहीं कर सकते। "यह विशाल, अपमानजनक कांग्रेसी खर्च बिल है। इस पर वोट देने वालों पर शर्म आती है इस पर वोट देने वालों पर शर्म आती है। आप जानते हैं कि आपने गलत किया।

सदन से पारित हो चुका है कानून

बिग ब्यूटिफुल बिल सदन से पारित हो चुका है और वर्तमान में सीनेट में बहस के अधीन है। मस्क ने अपनी आलोचना के बाद रिपब्लिकन को निशाना बनाते हुए धमकी दी। उन्होंने एक अन्य एक्स पोस्ट में लिखा, "अगले साल नवंबर में हम उन सभी राजनेताओं को निकाल देंगे जिन्होंने अमेरिकी लोगों के साथ विश्वासघात किया है।" हालांकि, रिपब्लिकन रणनीतिकार एलेक्स कॉनेंट का मानना है कि सांसद ट्रंप के समर्थन में ही वोट करेंगे। (पीटीआई-इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश