1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. कैलिफोर्निया में गोलीबारी की वारदात, कार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग आए चपेट में

कैलिफोर्निया में गोलीबारी की वारदात, कार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग आए चपेट में

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jun 05, 2023 02:42 pm IST,  Updated : Jun 05, 2023 02:42 pm IST

कैलिफोर्निया के सनीवेल शहर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

कैलिफोर्निया में गोलीबारी की वारदात, कार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग आए चपेट में- India TV Hindi
कैलिफोर्निया में गोलीबारी की वारदात, कार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, कई लोग आए चपेट में Image Source : FILE

America Gun Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामले में कैलिफोर्निया के सनीवेल शहर में गोलीबारी की घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। सीबीएस न्यूज ने स्थानीय पुलिस के हवाले से बताया कि यह घटना रविवार को हुई, जब संदिग्ध ने एक परिवार की कार में गोली मार दी।

बच्चों को भी लगी गोलियां, ले जया गया अस्पताल

अंतरिम पुलिस प्रमुख बिल वेगास ने कहा कि तीन बच्चों सहित चार घायलों को अस्पताल ले जाया गया। चीफ वेगास के अनुसार, किसी भी बच्चे को जानलेवा चोट नहीं आई है।

सनीवेल सैन फ्रांसिस्को से लगभग 65 किमी दूर स्थित है।

अमेरिका में हाल के समय में फायरिंग की कई वारदातें सामने आई हैं। कुछ समय  मामला टेनेसी राज्य के एक स्कूल में गोलीबारी का बड़ा मामला सामने आया था। जहां एक लड़की शूटर ने हमला किया। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें कई बच्चे भी शामिल थे। 

वहीं पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया था। अधिकारियों ने कहा कि नैशविले के एक निजी ईसाई स्कूल में हुई गोलीबारी में संदिग्ध की मौत हो गई। इससे पहले अमेरिका के आर्कन्सास में भी गोलीबारी की दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश