1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. गोलीबारी बेलगाम, अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर वॉशिंगटन में चली गोलियां, बच्चे भी आए चपेट में

गोलीबारी बेलगाम, अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर वॉशिंगटन में चली गोलियां, बच्चे भी आए चपेट में

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 05, 2023 06:08 pm IST,  Updated : Jul 05, 2023 06:08 pm IST

जानकारी के अनुसार अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वाशिंगटन डीसी में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में एक बच्चे और एक किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए।

गोलीबारी बेलगाम, अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर वॉशिंगटन में चली गोलियां, बच्चे भी आए चपेट में - India TV Hindi
गोलीबारी बेलगाम, अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस पर वॉशिंगटन में चली गोलियां, बच्चे भी आए चपेट में Image Source : AP

Gun Firing in America: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं बेलगाम होती जा रही हैं। 4 जुलाई को अमेरिका में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है। इस खास दिन भी राजधानाी वॉशिंगटन डीसी में गालियां चल गईं। पहले कान्सास और फिलाडेल्फिया के बाद अब वॉशिंगटन में भी ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हो गई। इसमें बच्चे और किशोरवय के लोग भी चपेट में आ गए। जानकारी के अनुसार अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वाशिंगटन डीसी में मंगलवार देर रात हुई गोलीबारी में एक बच्चे और एक किशोर समेत नौ लोग घायल हो गए। 

9 लोग घायल, इनमें एक बच्चा भी शामिल

मेट्रोपोलिटन पुलिस विभाग के सहायक प्रमुख लेस्ली पार्सन्स ने सोशल मीडिया पर बताया कि वाशिंगटन डीसी की मीडे स्ट्रीट में गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात करीब एक बजे से कुछ देर पहले कार्रवाई की। पार्सन्स ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि 9 घायलों में 9 साल का बच्चा और 17 साल का किशोर भी शामिल है। उन्होंने बताया कि 4 जुलाई को छुट्टी के दिन एक कार रुकी और उसमें बैठे अज्ञात हमलावरों ने जोरदार फायरिंग की। 

कार रुकी और हमलावरों ने शुरू कर दी फायरिंग

उन्होंने बताया कि चार जुलाई को स्वतंत्रता दिवस पर छुट्टी के दिन एक कार रुकी और उसमें बैठे अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की। अमेरिका में 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल ले जाया गया। किसी की भी जान को खतरा नहीं है। अभी किसी घायल की पहचान नहीं की गई है। इस मामले में अभी किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। 

इससे पहले हाल ही में फिलाडेल्फिया में भी गोलीकांड हो गया था। बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों को मार डाला। सोमवार रात को ‘बुलेफप्रूफ जैकेट’ पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। इससे पहले कान्सास में भी गोलीबारी की घटना हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश