1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट को अचानक से भेज दिया गया रोम, यात्री हुए हैरान, सामने आई बड़ी वजह

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट को अचानक से भेज दिया गया रोम, यात्री हुए हैरान, सामने आई बड़ी वजह

 Reported By: Kumar Sonu Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Feb 24, 2025 06:44 am IST,  Updated : Feb 24, 2025 09:45 pm IST

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली आ रही फ्लाइट का रूट डायवर्जन किए जाने से उसमें बैठे यात्री हैरान रह गए। यात्रियों को सूचना दी गई कि अब उनकी फ्लाइट नई दिल्ली न जाकर रोम जा रही है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : FILE PHOTO-PTI

न्यूयॉर्क से नई दिल्ली जाने वाली अमेरिकन एयरलाइंस की एक फ्लाइट का रूट डायवर्ट कर रोम भेज दिया गया। ‘फ्लाइटरडार24डॉटकॉम’ वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई। इटली की समाचार एजेंसी एएनएसए की खबर के अनुसार, फ्लाइट में बम रखे होने की धमकी मिलने के बाद उसका रूट डायवर्ट कर दिया गया।

रोम के लिए रूट को किया गया डायवर्ट

अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एए292 न्यूयॉर्क के जेएफके अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से 22 फरवरी को रवाना हुई थी। इसे दिल्ली पहुंचना था, लेकिन इसका रूट डायवर्ट कर रोम भेज दिया गया। ‘फ्लाइटरडार24.कॉम’ के अनुसार, फ्लाइट के शीघ्र ही रोम में उतरने की उम्मीद है। 

फिमिसिनो हवाई अड्डे पर उतरेगा विमान

अमेरिकन एयरलाइंस की वेबसाइट पर उपलब्ध फ्लाइट की स्थिति के अनुसार, विमान एए292,  22 फरवरी को रात 8:14 बजे न्यूयॉर्क के जेएफके हवाई अड्डे से रवाना हुआ। स्थानीय समयानुसार शाम लगभग 5:30 बजे इटली के फिमिसिनो में लियोनार्डो दा विंची रोम फिमिसिनो हवाई अड्डे पर इसके पहुंचने की उम्मीद है। 

अमेरिकान एयरलाइंस ने नहीं दिया जवाब

फ्लाइट की स्थिति और रूट डायवर्जन के कारण के बारे में अमेरिकन एयरलाइंस तथा संघीय विमानन प्रशासन से की गई पूछताछ का फिलहाल उत्तर नहीं मिला है।

FIR दर्ज की गई

इस घटना को लेकर एयरलाइन कंपनी की तरफ से 24 फरवरी को दिल्ली पुलिस को शिकायत दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली पुलिस की ओर से भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 217/351(4) और नागरिक उड्डयन सुरक्षा अधिनियम की धारा 3 के तहत FIR दर्ज की गई है। (पीटीआई के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश