Florida Man Betrayal Three Women: अमेरिका के फ्लोरिडा से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स को एक ही समय में तीन अलग-अलग शहरों में तीन पत्नियां रखने और सभी से झूठ बोलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। ABC एक्शन न्यूज के अनुसार व्यक्ति ने तीनों महिलाओं को इस बारे में भनक तक नहीं लगने दी। हर शादी में उसने अपनी असली पहचान छिपाई और खुद के अलग-अलग नाम बताए।
डेटिंग एप के बायो में क्या लिखा
आरोपी का नाम हेनरी बेट्सी जूनियर बताया जा रहा है। हेनरी ने हाल ही में तलाकशुदा महिलाओं को बम्बल, टिंडर जैसे डेटिंग प्लेटफॉर्म के जरिए अपने जाल में फंसाया था। हेनरी खुद को एक आकर्षक शख्स के रूप में पेश किया जो घर बसाने के लिए तैयार था। हेनरी के डेटिंग एप बायो में लिखा है, "एक खूबसूरत महिला की तलाश है जो जीवन के उतार-चढ़ाव को समझती हो, भरोसेमंद हो और कोई खेल ना हो।"
शादी के बाद दिखाता था असली रंग
महिला से मिलने के बाद हेनरी ने जल्दी से रिश्ते को आगे बढ़ाता था और कुछ दिनों में शादी कर लेता था। इसके बाद हेनरी संयुक्त बैंक खाते पर जोर देता था और अपने असली रंग दिखाता था। अब अक्सर घरेलू हिंसा की बात भी सामने आई है।
इन महिलाओं से की शादी
टोनी बेट्सी हेनरी की पहली पीड़ितों में से एक थी, जो 2020 में टिंडर पर उससे मिली थी। उन्होंने उसी साल नवंबर में डुवल काउंटी कोर्टहाउस में शादी कर ली। शादीशुदा होने के बावजूद, हेनरी बाद में डेटिंग ऐप स्टिर पर ब्रैंडी बेट्सी से मिले और 22 फरवरी, 2022 को मानेटी काउंटी में उनसे शादी कर ली। कुछ समय बाद, हेनरी ने मैच डॉट कॉम के जरिए मिशेल बेट्सी से संपर्क किया और 23 नवंबर, 2022 को हर्नांडो काउंटी में उनसे शादी कर ली।
ऐसे खुला राज
टोनी बेट्सी को धीरे-धीरे यह महसूस होने लगा कि हेनरी के साथ उनकी शादी में कुछ गड़बड़ है और उन्होंने सुराग तलाशना शुरू कर दिया। टोनी ने कहा, "मैंने काउंटी दर काउंटी उसका नाम डालना शुरू किया और तब मुझे मिशेल और ब्रांडी से शादी का पता चला।"
शुरू हुई जांच
मिशेल ने कहा, "उसने (टोनी) मुझे ढूंढा और उसने मुझे मैसेज किया, और मुझे नहीं पता था कि वह वास्तव में अभी भी उससे विवाहित है।" मिशेल ने कहा कि इसके बाद उन्होंने अधिकारियों से संपर्क किया जिन्होंने जांच शुरू की। जांच के बाद, हेनरी को सेमिनोल काउंटी में गिरफ्तार किया गया था।
यह भी पढ़ें:
ईरान ने दिखाई ताकत, अब ठोस ईंधन वाली बेहद खतरनाक बैलिस्टिक मिसाइल से उठाया पर्दाचीन में अचानक आए तेज तूफान ने मचाई तबाही, 4 नावों के पलटने से 9 लोगों की हुई मौत