1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अंधाधुंध गोलीबारी से दहला अमेरिका, प्राइवेट पार्टी में गनमैन ने बरसाई गोलियां, मौतों के साथ कई हुए घायल

अंधाधुंध गोलीबारी से दहला अमेरिका, प्राइवेट पार्टी में गनमैन ने बरसाई गोलियां, मौतों के साथ कई हुए घायल

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 11, 2024 01:16 pm IST,  Updated : Mar 11, 2024 01:37 pm IST

अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी की घटना हुई है। जानकारी के अनुसार अमेरिका के अरकंसास में एक प्राइवेट पार्टी के दौरान एक शख्स ने ताबड़तो​ड़ गोलियां चलाईं। इससे मौतों के साथ कई घायल भी हो गए। हमलावर की भी मौत हो गई, पर उसकी मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

अंधाधुंध गोलीबारी से दहला अमेरिका- India TV Hindi
अंधाधुंध गोलीबारी से दहला अमेरिका Image Source : FILE

America Gun Firing News: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं लगातार हो रही हैं। आए दिन हमलावरों की ताबड़तोड़ गालियां चलाने की घटनाएं सामने आती हैं। ताजा मामला अमेरिका के अरकंसास से सामने आया है। यहां एक प्राइवेट पार्टी में अचानक एक सिरफिरे गनमैन ने ताबड़तो​ड़ गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं कई लोगों के घायल होने की खबर है। बड़ी बात यह है कि जो हमलावर फायरिंग कर रहा था, उसकी भी मौत हो गई है। यह घटना रविवार को अरकंसास की राजधानी लिटिल रॉके से एक घंटे की दूरी पर स्​ििात जोंसबोरो सिटी में हुई।

पुलिस ने बताया कि प्राइवेट पार्टी शहर की पुरानी बिल्डिंग में आयोजित हो रही थी। जैसे ही फायरिंग की जानकारी पुलिस को मिली, तो वो मौके पर पहुंची। घटनस्थल पर कई लोग घायल अवस्था में पड़े हुए थे। पुलिस ने बतायाकि घटना के पीड़ित पुरुष और महिलाएं उस गोली चलाने वाले शख्स को जानते थे। हालांकि इस बात का पता नहीं चल सका है कि आरोपी ने गो​लीबारी क्यों की।

अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की 73 घटनाएं

वहीं दूसरी ओर बंदूकधारी हमलावर की मौत कैसे हुई, इसका कारण अभी तक प​ता नहीं चल सका है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार इस साल अब तक अमेरिका में सामूहिक गोलीबारी की कम से कम 73 घटनाएं देखी गई हैं।

हाल ही में मिसीसिपी के क्लब में हुई थी गोलीबारी

इससे पहले हाल ही में अमेरिका के मिसिसिपी में वेस्ट पॉइंट के एक क्लब के बाहर गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई थी। वहीं इस हादसे में 12 अन्य लोग भी घायल हो गए। इस गोलीबारी में अन्य पीड़ितों को गंभीर चोटें आई थीं। उनमें से एक के चेहरे पर गोली लगी थी।

भारतीय मूल के गायक की हत्या का आया था मामला

इससे पहले अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की मौत का मामला सामने आया था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अमेरिका में एक कीर्तन समूह का हिस्सा रहे एक सिख संगीत कलाकार की अलबामा में एक गुरुद्वारे के बाहर हथियारबंद बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह घटना 23 फरवरी को हुई थी। उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के टांडा साहूवाला गांव का रहने वाला राज सिंह उर्फ ​​गोल्डी गुरुद्वारे में कीर्तन करने गया था। वह पिछले डेढ़ साल से समूह के साथ अमेरिका में था। अपने समूह के साथ कीर्तन करने के बाद गोल्डी गुरुद्वारे के बाहर खड़ा था जब अज्ञात बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश