1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से हुआ शक्तिशाली, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे?

अमेरिका में तूफान ‘हेनरीएट’ फिर से हुआ शक्तिशाली, जानिए कितनी रफ्तार से बढ़ रहा आगे?

 Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Aug 10, 2025 01:44 pm IST,  Updated : Aug 10, 2025 01:50 pm IST

तूफान ‘हेनरिएट’ तेजी से पश्चिम-उत्तर दिशा की ओर बढ़ रहा है। ये तूफान एक-दो दिन तक प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से को प्रभावित करेगा। समुद्र में ऊंची लहरें उठेंगी।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : AP

अमेरिका में तूफान ‘हेनरिएट’ शनिवार को फिर से शक्तिशाली हो गया, लेकिन यह हवाई से बहुत दूर है। तूफान का जमीनी इलाकों के लिए फिलहाल कोई खतरा नहीं है। मियामी के ‘नेशनल हरिकेन सेंटर’ के मुताबिक, यह तूफान हवाई के हिलो शहर से करीब 1,015 किलोमीटर पूर्व में है और 26 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर की ओर बढ़ रहा है। 

एक-दो दिन में हो जाएगा और भी शक्तिशाली

अगले एक-दो दिन में यह और शक्तिशाली हो सकता है। तूफान ‘आइवो’ भी प्रशांत महासागर में मेक्सिको के दक्षिण-पश्चिम में आगे बढ़ रहा है। ‘आइवो’ की हवा की रफ्तार 85 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गई थी। यह तूफान बाजा कैलिफोर्निया के किनारे से लगभग 425 किलोमीटर दूर, पश्चिम-दक्षिण की दिशा में है और 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

समुद्र में उठेंगी ऊंची लहरें

किसी भी तूफान के लिए फिलहाल तटीय इलाके में कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है लेकिन हरिकेन सेंटर ने कहा है कि ‘आइवो’ तूफान से उठने वाली समुद्री लहरें अगले एक-दो दिन तक प्रायद्वीप के दक्षिणी हिस्से को प्रभावित करती रहेंगी।

पहले हवाओं की गति थी 75 KM प्रति घंटा

5 अगस्त 2025 को हेनरीएट ने पूर्वोत्तर प्रशांत क्षेत्र में ट्रॉपिकल स्टॉर्म का रूप लिया था, जो मेक्सिको के बाजा कैलिफोर्निया सूर के दक्षिण-पश्चिम में लगभग 1,440 किमी दूर था। उस समय इसकी हवाओं की गति 75 किमी/घंटा थी।

(एपी के इनपुट के साथ)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश