1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. "अमेरिकियों की हत्या करने वालों का पीछा करेंगे और मार डालेंगे", युद्ध सचिव पीट हेगसेथ का हैरतअंगेज बयान

"अमेरिकियों की हत्या करने वालों का पीछा करेंगे और मार डालेंगे", युद्ध सचिव पीट हेगसेथ का हैरतअंगेज बयान

 Written By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Mar 08, 2026 11:46 am IST,  Updated : Mar 08, 2026 12:15 pm IST

ईरान से जंग के बीच अमेरिका के युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने बड़ी धमकी दी है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकियों की हत्या करने वाले धरती पर कहीं भी छुपे हों, हम पीछा करके उन्हें मार डालेंगे।

पीट हेगसेथ, अमेरिका के रक्षामंत्री। - India TV Hindi
पीट हेगसेथ, अमेरिका के रक्षामंत्री। Image Source : AP

वाशिंगटनः इजरायल-अमेरिका और ईरान संघर्ष के बीच अमेरिकी युद्ध मंत्रालय की ओर सो बड़ा बयान जारी किया गया है। युद्ध मंत्री पीटहेगसेथ ने ईरान को बड़ी झमकी दी है। उन्होंने एक बयान में ईरान के बहाने पूरे दुनिया को अपनी जद में रहने को कहा है। हेगसेथ ने कहा कि ""अगर आप धरती पर कहीं भी अमेरिकियों को धमकी देते हैं, तो हम बिना किसी माफी या झिझक के आपका पीछा करेंगे और आपको मार डालेंगे।"

अमेरिकी नागरिकों पर हमला कतई नहीं बर्दाश्तः हेगसेथ

अमेरिकी युद्ध मंत्री पीट हेगसेथ ने अमेरिका-ईरान संघर्ष के संदर्भ में यह बयान दिया है। उन्होंने ईरान पर "ऑपरेशन एपिक फ्यूरी" के तहत अमेरिकी और हमलों के बीच पेंटागन की एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ईरान को सख्त चेतावनी जारी की। उन्होंने कहा कि अमेरिकी नागरिकों या सैनिकों पर कोई भी हमला बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह बयान उन छह अमेरिकी सैनिकों की मौत के बाद आया, जो कुवैत में ड्रोन हमले में मारे गए थे। हेगसेथ ने जनवरी 2025 में डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन में रक्षा मंत्री बने। बाद में इस विभाग का नाम बदलकर युद्ध मंत्रालय कर दिया गया। 

"नो अपोलॉजी, नो हेसिटेशन"

हेगसेथ ने कहा- "नो अपोलॉजी, नो हेसिटेशन"। उन्होंने इन शब्दों का इस्तेमाल करके कठोर कार्रवाई का वादा किया, जिसमें ईरान की मिसाइल क्षमता, नौसेना और परमाणु कार्यक्रम को नष्ट करना शामिल है। यह बयान वैश्विक स्तर पर चर्चा का विषय बना, क्योंकि यह युद्ध को और तेज करने की ओर इशारा करता है। वहीं दूसरी तरफ ईरान ने जवाबी हमलों की धमकी दी है, लेकिन अमेरिका ने आकाश में पूर्ण प्रभुत्व स्थापित करने का दावा किया है।

हेगसेथ का यह दृढ़ रुख ट्रंप की "अमेरिका फर्स्ट" नीति का प्रतिबिंब है, जहां अमेरिकी सुरक्षा को सर्वोपरि माना गया है। विश्लेषकों का मानना है कि यह बयान कूटनीति से अधिक सैन्य दबाव पर जोर देता है, जिससे क्षेत्रीय तनाव और बढ़ सकता है। अमेरिका ने स्पष्ट किया है कि यह युद्ध "अनंत" नहीं होगा, लेकिन लक्ष्य ईरान को कमजोर करना है। हेगसेथ के शब्द अमेरिकी सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और दुश्मनों को डराने के लिए दिए गए हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश