1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अवैध प्रवासी छोड़ दें अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने की 'स्व-निर्वासन' कार्यक्रम की शुरुआत

अवैध प्रवासी छोड़ दें अमेरिका, डोनाल्ड ट्रंप ने की 'स्व-निर्वासन' कार्यक्रम की शुरुआत

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : May 10, 2025 08:53 am IST,  Updated : May 10, 2025 09:13 am IST

अमेरिका की ट्रंप सरकार ने अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों के लिए 'स्व-निर्वासन' कार्यक्रम की शुरुआत की है, जो स्वेच्छा से अपने देश लौटने की योजना बना रहे हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप- India TV Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप Image Source : PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक नए कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर कर देश के इतिहास में पहली बार 'स्व-निर्वासन' कार्यक्रम की शुरुआत की है। इस कार्यक्रम के तहत, अमेरिका में अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को मुफ्त हवाई टिकट और प्रोत्साहन राशि देकर स्वेच्छा से अपने देश लौटने का विकल्प दिया गया है।

यात्रा खर्च का भुगतान

डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन ने कहा है कि वह देश में अवैध रूप से रह रहे उन प्रवासियों को 1,000 अमेरिकी डॉलर का भुगतान करेगा, जो स्वेच्छा से स्वदेश लौटने की योजना बना रहे हैं। गृह सुरक्षा विभाग की ओर से कहा गया है कि वह यात्रा सहायता के लिए भी भुगतान करेगा और जो लोग CBP (सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा) होम ऐप का इस्तेमाल कर सरकार को बताएंगे कि वो घर लौटने की योजना बना रहे हैं, उन्हें उनके देश वापस भेजे जाने की व्यवस्था की जाएगी।

ऐप के जरिए होगी पेमेंट

विभाग ने कहा, "कोई भी अवैध विदेशी जो खुद के डिपोर्टेशन के लिए CBP होम ऐप का उपयोग करता है, उसे 1,000 डॉलर का वजीफा/स्टाइपेंड भी मिलेगा। इसकी पेमेंट ऐप के माध्यम से उनके स्वदेश लौटने की पुष्टि होने के बाद की जाएगी।"

खर्चे में 70 फीसदी की कमी

विभाग ने कहा, "वजीफा का खर्चा जोड़ने के बाद भी यह अनुमान लगाया गया है कि ऐप का उपयोग करके खुद को डिपोर्ट करने से उनको भेजने के लिए लगने वाले खर्चे में लगभग 70 प्रतिशत कमी आएगी।" अभी एक अवैध विदेशी को गिरफ्तार करने, उसे हिरासत में लेने और वापस भेजने की औसत लागत 17,121 डॉलर है। यानी सरकार वजीफा देकर ज्यादा पैसे बचा सकेगी।

ये भी पढ़ें-

राजौरी के अधिकारी राज कुमार थप्पा की मौत, पाकिस्तानियों ने उनके घर को बनाया निशाना, CM अब्दुल्ला बोले- मेरे पास शब्द नहीं

दिल्ली के बाद एम्स भुवनेश्वर ने लिया फैसला, डॉक्टरों सहति सभी कर्मचारियों की छुट्टियां की रद्द

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश