1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका की एयरलाइंस में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत, सार्वजनिक रूप से कपड़े बदलने को किया गया मजबूर

अमेरिका की एयरलाइंस में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत, सार्वजनिक रूप से कपड़े बदलने को किया गया मजबूर

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : May 04, 2023 10:28 pm IST,  Updated : May 04, 2023 10:32 pm IST

अपनी पोस्ट में पीड़िता ने कहा कि ‘अमेरिकन एयरलाइन्स के एक कर्मचारी ने मुझे और मेरी सहयोगी कीनू थॉम्पसन को उड़ान भरने से पहले पैंट बदलने के लिए मजबूर किया।‘ अपनी पोस्ट में इस महिला यात्री ने हवाईअड्डे पर आने वाले कपड़े पहने हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

अमेरिका की एयरलाइंस में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत, सार्वजनिक रूप से कपड़े बदलने को किया गया मजबूर- India TV Hindi
अमेरिका की एयरलाइंस में महिलाओं के साथ अशोभनीय हरकत, सार्वजनिक रूप से कपड़े बदलने को किया गया मजबूर Image Source : TWITTER

American Airlines News: अमेरिका में दो महिलाओं ने दावा किया है कि दो महिलाओं का दावा है कि अमेरिकन एयरलाइंस की फ्लाइट में चढ़ने के लिए उन्हें ‘बिना कवर के‘सार्वजनिक रूप से अपने कपड़े बदलने के लिए मजबूर किया गया था। इन दोनों महिलाओं ने अमेरिकन एयरलाइंस पर इस मामले में गंभीर आरोप लगाया है। इन महिलाओं ने इस घटना के बारे में ट्विटर पर भी पोस्ट किया। ‘क्रिसी मेयर नामक महिला ने दावा किया कि यह घटना लास वेगास के हैरी रीड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई थी।‘

पोस्ट में पीड़ित महिलाओं ने कही ये बात

पीड़ित महिलाओं में से एक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर घटना से जुड़ी फोटो शेयर की और इस घटना की जानकारी दी। अपनी पोस्ट में पीड़िता ने कहा कि ‘अमेरिकन एयरलाइन्स के एक कर्मचारी ने मुझे और मेरी सहयोगी कीनू थॉम्पसन को उड़ान भरने से पहले पैंट बदलने के लिए मजबूर किया।‘ अपनी पोस्ट में इस महिला यात्री ने हवाईअड्डे पर आने वाले कपड़े पहने हुए अपनी एक तस्वीर भी पोस्ट की है। साथ ही एक और तस्वीर भी शेयर की है। ये पहली तस्वीर से अलग है। ट्विटर पर पोस्ट की फोटो में ऐसा लग रहा है कि दोनों महिलाओं ने मैक्सी स्कर्ट और ट्राउजर पहन रखा था, लेकिन आखिर में उन्हें शॉर्ट्स पहनना पड़ा।

अमेरिकन एयरलाइंस ने दी ये प्रतिक्रिया

पीड़ित महिला ने कहा कि सम्मानित सिटीजन होने के नाते इस तरह का बर्ताव बिल्कुल भी ठीक नहीं है। यह हमारे लिए बेहद शर्मनाक था। एयरलाइंस के कर्मियों ने हमें वॉशरूम या डेस्क के पीछे तक कपड़े बदलने की इजाजत नहीं दी। यह हमारे लिए सच में अपमानजनक बात थी। पीड़िताओं के इस पोस्ट के बाद अमेरिका की एयरलाइंस ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अपनी प्रतिक्रिया में एयरलाइंस का कहना है कि घटना के बारे में हमें और जानकारी से अवगत कराया जाए। एयरलाइंस ने लिखा कि आपकी बातों से हमें चिंता होती है। कृपया मैसेज में हमसे जुड़ें। हम आपकी बात सुनने को तैयार हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश