1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- वैश्विक चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामना

Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने स्वतंत्रता दिवस पर भारत को दी बधाई, कहा- वैश्विक चुनौतियों का मिलकर करेंगे सामना

 Published : Aug 15, 2022 08:11 am IST,  Updated : Aug 15, 2022 08:12 am IST

Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है।

President of the United States Joe Biden- India TV Hindi
President of the United States Joe Biden Image Source : PTI

Highlights

  • भारत और अमेरिका भी राजनयिक रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे
  • भारत-अमेरिका को अपरिहार्य साझेदार- जो बाइडन
  • दुनिया के सामने आ रही चुनौतियां से निपटते रहेंगे

Independence Day: अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारत के 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बधाई दी है। उन्होंने बधाई देते हुए कहा कि भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने अमेरिका को एक अधिक समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है और आने वाले सालों में वैश्विक चुनौतियों का सामना करने के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि वह भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है और दोनों देश अपरिहार्य साझेदार हैं।

दुनिया भर के लोग मना रहे भारत की स्वतंत्रता

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि भारतीय-अमेरिकियों सहित दुनिया भर के लोग, भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं, संयुक्त राज्य अमेरिका अपनी लोकतांत्रिक यात्रा को सम्मान देने के लिए भारत के लोगों में शामिल हुआ है। साथ ही कहा कि अमेरिका भारत के लोगों के साथ महात्मा गांधी के सत्य और अहिंसा के दिखाए मार्ग पर चल रहा है। अमेरिका, भारत की लोकतांत्रिक यात्रा के सम्मान में उसके लोगों के साथ है।

भारत-अमेरिका बेहतर साझेदार

उन्होंने आगे कहा कि इस साल भारत और अमेरिका भी राजनयिक रिश्तों की 75वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। भारत-अमेरिका को अपरिहार्य साझेदार बताते हुए बाइडन ने आगे कहा कि उनकी रणनीतिक साझेदारी कानून के शासन के प्रति साझा प्रतिबद्धता और मानव स्वतंत्रता और गरिमा को बढ़ावा देने पर आधारित है। उन्होंने कहा कि हमारी साझेदारी हमारे लोगों के बीच गहरे बंधन से और मजबूत हुई है। संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवंत भारतीय-अमेरिकी समुदाय ने हमें एक अधिक नवीन, समावेशी और मजबूत राष्ट्र बनाया है। 

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले सालों में दोनों लोकतांत्रिक देश नियम आधारित व्यवस्था की रक्षा करने, वृहद शांति, समृद्धि और सुरक्षा मजबूत करने, मुक्त एवं खुला हिंद-प्रशांत क्षेत्र सुनिश्चित करने के लिए एकजुट रहेंगे तथा दुनिया के सामने आ रही चुनौतियां से निपटते रहेंगे। 

अमेरिकी विदेश मंत्री ने भी दी शुभकामनाएं

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी एक अलग बयान में भारत के लोगों को आजादी की 75वीं वर्षगांठ की बधाई दी। अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने भी 76वें स्वतंत्रता दिवस पर भारत के लोगों को शुभकामनाएं दीं और 75 साल के राजनयिक संबंधों को सार्थक बताया। साथ ही कहा कि हमारी रणनीतिक साझेदारी जलवायु से लेकर व्यापार तक जीवंत है। उन्होंने कहा कि मुझे विश्वास है कि, दो महान लोकतंत्रों के रूप में हमारी साझेदारी हमारे लोगों की सुरक्षा और समृद्धि और वैश्विक भलाई में योगदान देना जारी रखेगी। उन्होंने कहा  स्वतंत्रता दिवस मुबारक हो, भारत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश