1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. India Pak War: भारत का रौद्र रूप देख दुनिया में हड़कंप, अमेरिका ने पहलगाम हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण; शहबाज शरीफ से रूबियो ने की बात

India Pak War: भारत का रौद्र रूप देख दुनिया में हड़कंप, अमेरिका ने पहलगाम हमले को बताया दुर्भाग्यपूर्ण; शहबाज शरीफ से रूबियो ने की बात

 Published : May 09, 2025 12:52 am IST,  Updated : May 09, 2025 12:52 am IST

पाकिस्तान पर भारत के पलटवार से दुनिया में हलचलें बढ़ गई हैं। भारत का हमला रुकवाने के लिए अमेरिका के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर से बातचीत की है। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को भी तत्काल अपने कदम पीछे खींचने को कहा।

मार्क रूबियो, अमेरिका के विदेश मंत्री।- India TV Hindi
मार्क रूबियो, अमेरिका के विदेश मंत्री। Image Source : AP

वाशिंगटनः पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाया पाकिस्तान भारत के शहरों और आर्मी बेस को निशाना बनाकर ड्रोन और मिसाइल हमले कर रहा है। हालांकि भारतीय सेना ने पाकिस्तान की सभी मिसाइलों, ड्रोन और फाइटर जेट को हवा में ही मार गिराया है। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान में मिसाइलों से कहर बरपाना शुरू कर दिया है। भारत के जवाबी हमले से पाकिस्तान में हाहाकर मच गया है। भारत का रौद्र रूप देखकर पूरी दुनिया में खलबली मच गई है। युद्ध की भयावहता को भांप कर अमेरिका ने तत्काल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से फोन पर बात कर उन्हें समझाया है। रूबियो ने पाकिस्तान को तत्काल हमले बंद करने को कहा है। 

इसके साथ ही अमेरिका ने कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। अमेरिका ने भारत से भी तनाव दूर करने और हमले रोकने की अपील की है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश