Iran US War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर उत्तर अटलांटिक संगठन (नाटो) देशों पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पागल ईरान राष्ट्र के खिलाफ नाटो देशों ने कोई मदद नहीं की, जिसे अब सैन्य रूप से पूरी तरह कुचल दिया गया है। संयुक्त राज्य अमेरिका को नाटो से कुछ भी नहीं चाहिए, लेकिन इस बेहद महत्वपूर्ण समय को “कभी मत भूलना”। ट्रंप ने अपने इस बयान के माध्यम से नाटों देशों को एक तरह से सीधी धमकी दी है।
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए मांगी थी मदद
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलवाने के लिए नाटो देशों से अपनी सेना भेजने की अपील की थी। ट्रंप ने होर्मुज खुलवाने में नाटों देशों से मदद की उम्मीद जताई थी, लेकिन कोई भी देश इसके लिए आगे नहीं आया। इसके बाद से ट्रंप का गुस्सा सातवें आसमान पर है। वह नाटो देशों को कागजी शेर और डरपोक तक कह चुके हैं। ट्रंप ने कई बार कहा है कि नाटो देश गद्दार हैं और इसे आगे याद रखा जाएगा। .