1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. लॉस एंजिलिस में आग का खतरा अब भी है बरकरार, तेज हवाओं के चलने से सहमे लोग; ट्रंप करेंगे दौरा

लॉस एंजिलिस में आग का खतरा अब भी है बरकरार, तेज हवाओं के चलने से सहमे लोग; ट्रंप करेंगे दौरा

 Published : Jan 21, 2025 11:36 am IST,  Updated : Jan 21, 2025 12:24 pm IST

लॉस एंजिलिस शहर में आग ने तबाही मचा दी है और तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा है। आग की वजह से अब तक 27 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच तेज हवाओं ने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं।

लॉस एंजिलिस में लगी आग- India TV Hindi
लॉस एंजिलिस में लगी आग Image Source : AP

Los Angeles Fire: लॉस एंजिलिस में जंगलों से लेकर शहरों तक फैली आग विनाशकारी साबित हुई है। आग पर अभी तक पूरी तरह से काबू नहीं पाया जा सका है। जहां भी आग लगी थी वो जगह पूरी तरह से राख में तब्दील हो गई है। आग ने बड़े पैमाने पर नुकसान किया है। आग की चपेट में आने से अब तक कुल 27 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि बहुत से लापता है। लापता लोगों का सुराग नहीं मिल पाया है। आग की चपेट में आने से 22 हजार से ज्यादा घर भी जल चुके हैं। 

तेज हवाओं ने बढ़ाई परेशानी

आग से मची तबाही के बीच एक बार फिर मौसम ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। आग को फैलाने के लिए जिम्मेदार तेज हवाओं की वापसी ने खतरे को और बढ़ा दिया है। कुछ स्थानों पर 88 मील (142 किलोमीटर) प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं जिससे एक बार फिर आग भड़कने का खतरा पैदा हो गया है। 

बढ़ सकती है आग

नेशनल वेदर सर्विस (NWS) के एरियल कोहेन ने AFP को बताया, "आग विस्फोटक रूप से बढ़ सकती है। इसलिए यह एक विशेष रूप से खतरनाक स्थिति है।" अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने जोखिम वाले क्षेत्रों में पहले से ही इंजन और अग्निशमन दल तैनात कर दिए हैं। 

लॉस एंजिलिस में लगी आग के बाद का मंजर
Image Source : APलॉस एंजिलिस में लगी आग के बाद का मंजर

लॉस एंजिलिस की मेयर ने क्या कहा

लॉस एंजिलिस की मेयर कैरन बास ने पत्रकारो से कहा, "मुझे विश्वास है कि हम अगले कुछ दिनों में सबसे खराब संभावित स्थिति के लिए तैयार रहेंगे।" सबसे बड़ी आग, पैलिसेड्स फायर, सोमवार तक 59 प्रतिशत नियंत्रित कर ली गई थी। ईटन फायर, जिसने अल्ताडेना क्षेत्र के एक बड़े हिस्से को तबाह कर दिया था, 87 प्रतिशत नियंत्रित कर ली गई है।  

डोनाल्ड ट्रंप करेंगे दौरा

सोमवार को अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने वाले डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो सप्ताह के अंत में आग से तबाह हुए क्षेत्रों का दौरा करेंगे। 47वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेने के बाद ट्रंप ने कैलिफोर्निया के डेमोक्रेटिक नेतृत्व पर फिर से कटाक्ष किया था। उन्होंने कहा था कि हम देख रहे हैं कि कई दिनों पहले की आग अभी भी दुखद रूप से जल रही है, और बचाव का कोई उपाय नहीं है। उन्होंने कहा, "हम ऐसा नहीं होने दे सकते।"

यह भी पढ़ें:

डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता संभालते ही BRICS देशों को दे डाली चेतावनी, जानिए कहा क्या

डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण में नजर आई नए भारत की झलक, पहली पंक्ति में दिखे जयशंकर; पीछे बैठे जापानी विदेश मंत्री

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश