1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Los Angeles fire: लॉस एंजिलिस में आग ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की मौत; जानें ताजा हालात

Los Angeles fire: लॉस एंजिलिस में आग ने मचाई तबाही, अब तक 26 लोगों की मौत; जानें ताजा हालात

 Published : Jan 13, 2025 10:43 am IST,  Updated : Jan 13, 2025 10:45 am IST

लॉस एंजिलिस शहर में आग ने तबाही मचा दी है और तमाम प्रयासों के बाद भी इस पर काबू पाना मुश्किल साबित हो रहा है। आग की वजह से अब तक 26 लोगों की मौत हो चुकी है। आग लगातार फैल रही है।

लॉस एंजिलिस में लगी आग- India TV Hindi
लॉस एंजिलिस में लगी आग Image Source : AP

Los Angeles Fire: अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर में लगी आग ने भयानक तबाही मचा रखी है। आग की वजह से मरने वालों की संख्या 26 हो गई है और हजारों घर तबाह हो गए हैं। परेशान करने वाली बात यह है कि मौसम विज्ञानियों ने इस सप्ताह हवाओं के और तेज होने के पूर्वानुमान जताया है जिसे देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीमों ने आग बुझाने की कवायद तेज कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि कम से कम 16 लोग लापता हैं और इनकी संख्या बढ़ सकती है। 

और तेज होगी आग

राष्ट्रीय मौसम सेवा ने आग के चलते चेतावनी जारी की है। राष्ट्रीय मौसम सेवा ने क्षेत्र में 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान जताया है और पर्वतीय क्षेत्रों में हवा की गति 113 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानी रिच थॉम्पसन ने कहा कि मंगलवार को आग के और प्रचंड होने की आशंका रहेगी। लॉस एंजिलिस काउंटी के अग्निशमन प्रमुख एंथनी सी मारोन ने कहा कि आग बुझाने की कवायद में तेजी लाने के लिए पानी के 70 अतिरिक्त ट्रक पहुंचे हैं। 

लॉस एंजिलिस में लगी आग
Image Source : APलॉस एंजिलिस में लगी आग

भयावह हैं हालात

लॉस एंजिलिस काउंटी के शेरिफ रॉबर्ट लूना ने कहा कि हालात भयावह हैं और ईटॉन क्षेत्र में आग लगने की घटना में 12 लोगों के लापता होने की सूचना है और पैलिसेड्स से चार लोग लापता हैं। लूना ने कहा कि कई और लोगों के लापता होने की सूचना मिलने की आशंका है और अधिकारी यह पता लगा रहे हैं कि जिन लोगों की अब तक मौत हो चुकी है उनमें से ऐसे लोग कितने हैं जिनके लापता होने की सूचना दर्ज की गई है। इस बीच, मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हो गई है। 

लॉस एंजिलिस में लगी आग
Image Source : APलॉस एंजिलिस में लगी आग

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

लॉस एंजिलिस काउंटी कोरोनर के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि पैलिसेड्स क्षेत्र में आग के कारण आठ लोगों की जान चली गई जबकि ईटॉन क्षेत्र में आग के कारण 16 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई है। अधिकारियों ने एक केंद्र स्थापित किया है जहां लापता लोगों की सूचना दर्ज कराई जा सकती है। अधिकारी आग में क्षतिग्रस्त हुए या तबाह हुए घरों का ऑनलाइन आंकड़ा तैयार कर रहे हैं। (एपी)

यह भी पढ़ें:

भारत-बांग्लादेश के बीच सीमा पर बढ़ी तनातनी, ढाका ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

अनधिकृत व्यक्तियों तक पहुंच रहे पाकिस्तानी सेना के हथियार, बरामदगी से अधिकारी हैरान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश