1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Earthquake: मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर आया 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, इसके बाद भी डोलती रही धरती

Earthquake: मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर आया 7 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, इसके बाद भी डोलती रही धरती

 Published : Dec 07, 2025 06:38 am IST,  Updated : Dec 07, 2025 07:34 am IST

भूकंप की तीव्रता काफी ज्यादा रही है। ये भूकंप मात्र 10 किलोमीटर की गहराई पर आया है। शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : ANI

अलास्का और कनाडाई क्षेत्र युकोन की सीमा के पास एक सुदूर इलाके में शनिवार को 7 तीव्रता का एक शक्तिशाली भूकंप आया। भूकंप लगभग 10 किलोमीटर की गहराई पर आया। इसके बाद कई छोटे झटके भी आए। शक्तिशाली भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। किसी भी तरह के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है।

जानिए कहां आया ये भूकंप?

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के अनुसार, ये भूकंप अलास्का से लगभग 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में और व्हाइटहॉर्स, युकोन से 250 किलोमीटर पश्चिम में आया है। यह अलास्का के याकुटाट से लगभग 91 किलोमीटर दूर था, जिसकी आबादी यूएसजीएस के अनुसार 662 है।

जानिए क्या बोली लोकल पुलिस?

शक्तिशाली भूकंप को लेकर रॉयल कैनेडियन माउंटेड पुलिस अधिकारी सार्जेंट कैलिस्टा मैकलियोड ने कहा कि उनकी टीम को दो कॉल आए थे। मैकलियोड ने कहा, 'भूकंप इतना तेज था कि इसके झटके सभी ने महसूस किए। सोशल मीडिया पर लोग इसके रिएक्शन शेयर कर रहे हैं।'

युकोन का पहाड़ी हिस्सा सबसे ज्यादा प्रभावित

कनाडा के प्राकृतिक संसाधन विभाग की भूकंप विज्ञानी एलिसन बर्ड ने कहा कि भूकंप से सबसे अधिक प्रभावित युकोन का हिस्सा पहाड़ी है। वहां बहुत कम लोग रहते हैं। बर्ड ने कहा, 'ज्यादातर लोगों ने अलमारियों और दीवारों से चीजें गिरने की सूचना दी है। ऐसा नहीं लगता कि भूकंप से ज्यादा क्षति पहुंची है।'

भूकंप वाले क्षेत्र की कितनी रही आबादी?

बर्ड ने बताया कि भूकंप के केंद्र के सबसे नजदीकी कनाडाई समुदाय हैन्स जंक्शन है, जो लगभग 80 मील (130 किलोमीटर) दूर है। युकोन सांख्यिकी ब्यूरो ने 2022 के लिए अपनी जनसंख्या संख्या 1,018 बताई है। भूकंप अलास्का के याकुटाट से लगभग 56 मील (91 किलोमीटर) दूर था, जहां यूएसजीएस के अनुसार 662 लोग रहते हैं। भूकंप 10 किलोमीटर की गहराई पर आया है। इसके बाद कई छोटे झटके आए। (इनपुट-AP)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश