1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. धरती पर उतरते समय इस रॉकेट में आग लगने से बड़ा हादसा टला, FAA ने स्पेसएक्स को उड़ान भरने से रोका

धरती पर उतरते समय इस रॉकेट में आग लगने से बड़ा हादसा टला, FAA ने स्पेसएक्स को उड़ान भरने से रोका

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Aug 29, 2024 02:04 pm IST,  Updated : Aug 29, 2024 02:04 pm IST

स्पेस एक्स ने धरती पर लौटते समय एक रॉकेट में आ लग जाने के बाद अपनी अन्य उड़ानों को रद्द कर दिया है। दुर्घटना के बाद स्पेस एक्स ने कंपनी के सारे प्रक्षेपणों को अगले आदेश तक के लिए रोक दिया है।

रॉकेट में लगी आग - India TV Hindi
रॉकेट में लगी आग Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिकी अंतरिक्ष क्षेत्र की निजी कंपनी स्पेसएक्स का बूस्टर रॉकेट उस वक्त दुर्घटना का शिकार हो गया, जब वह बुधवार को नीचे उतरने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान रॉकेट में भयंकर आग लग गई। इसकी चपेट में आने के बाद स्पेस एक्स ने कंपनी के प्रक्षेपण रोक दिए गए हैं। अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन ने फ्लोरिडा तट पर तड़के हुई दुर्घटना के बाद कंपनी के फाल्कन 9 रॉकेट को उड़ान भरने से रोक दिया और जांच के आदेश दिए। इस दौरान जान-माल का नुकसान होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

अभी यह नहीं बताया जा सकता कि स्पेसएक्स की आगामी ‘क्रू’ उड़ानों पर इसका कितना असर होगा। बूस्टर रॉकेट ने ‘केप कैनवरल स्पेस फोर्स स्टेशन’ से उड़ान भरी और सभी 21 स्टारलिंक इंटरनेट उपग्रहों को कक्षा में पहुंचा दिया लेकिन बूस्टर में समुद्री मंच पर उतरने के कुछ ही क्षणों बाद आग लग गई। यह पिछले कई वर्षों में हुई पहली ऐसी दुर्घटना है। इस विशेष बूस्टर ने 23वीं बार उड़ान भरी थी जो स्पेसएक्स के लिए एक रिकॉर्ड है। एफएए ने कहा कि दुर्घटना के संबंध में कंपनी के निष्कर्षों और सुधारात्मक कार्रवाई को उसे स्वीकृत करना होगा। इसके बाद ही स्पेसएक्स को ‘फाल्कन 9’ के प्रक्षेपण की मंजूरी मिल सकेगी। (एपी) 

यह भी पढ़ें

Telegram के सीईओ दुरोव आरोप तय होने के बाद रिहा, गर्लफ्रेंड ने उत्साह में शेयर कर दी थी ये सीक्रेट तस्वीरें


ट्रंप के पूर्व NSA की किताब में भारत-अमेरिका संबंधों समेत कई चौंकाने वाला दावा, PM मोदी और अजीत डोभाल पर लिखी बड़ी बात
 

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश