1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेलानिया ट्रंप के डिजिटल अवतार ने मचाया तहलका, अमेरिका की फर्स्ट लेडी ट्रंप ने शेयर किया अपना AI जनरेटेड VIDEO

मेलानिया ट्रंप के डिजिटल अवतार ने मचाया तहलका, अमेरिका की फर्स्ट लेडी ट्रंप ने शेयर किया अपना AI जनरेटेड VIDEO

 Published : Oct 03, 2025 08:05 pm IST,  Updated : Oct 03, 2025 08:05 pm IST

अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने अपना एक डिजिटल अवतार वाला वीडियो शेयर किया है। उनके इस AI जनरेटेड वीडियो ने सोशलमीडिया पर हलचल पैदा कर दी है।

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का डिजिटल अवतार। - India TV Hindi
अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप का डिजिटल अवतार। Image Source : X@TRUEMELANIAMEME

वाशिंगटनः अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप के डिजिटल अवतार ने सोशलमीडिया पर तहलका मचा दिया है। मेलानिया ने हाल ही में अपना एक AI-जनरेटेड वीडियो साझा किया है, जिससे सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। यह क्लिप पहले @TrueMELANIAmeme नामक आधिकारिक X अकाउंट पर पोस्ट की गई थी। बाद में इसे मेलानिया ने खुद अपने एक्स हैंडल से रीपोस्ट किया। ऐसा माना जा रहा है कि यह ट्रंप परिवार की डिजिटल रणनीति में एक नए चरण की शुरुआत को दर्शाता है।

ट्रंप भी करते हैं एआई पोस्ट

यह घटनाक्रम ऐसे समय में आया है जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से भी कई AI आधारित पोस्ट और वीडियो पोस्ट की जा रही है। इससे जाहिर होता है कि किस तरह तकनीक और राजनीति आज की संचार शैली में गहराई से जुड़ते जा रहे हैं। 

 

मेलानिया ने लिखा, “इनटू द फ्यूचर” वीडियो

मेलानिया ने अपने इस शॉर्ट वीडियो का शीर्षक Into The Future दिया है। इसमें मेलानिया ट्रंप का एक डिजिटल अवतार पिक्सल्स से उभरता हुआ दिखाई देता है। वह पलकें झपकाती हैं और फिर ट्रंप टॉवर के आलीशान इंटीरियर में दिखाई देती हैं। वीडियो में वह गहरे रंग की औपचारिक पोशाक में हैं, उनके विशिष्ट हाइलाइटेड हेयरस्टाइल इसमें चार चांद लगा रहे हैं। वीडियो पोस्ट होने के कुछ ही घंटों में इसे लगभग 13 लाख बार देखा जा चुका था।


क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ाव

निगरानी करने वालों ने जल्दी ही नोट किया कि यह मीम मेलानिया ट्रंप की क्रिप्टोकरेंसी "$MELANIA"से जुड़ा है, जिसका उद्देश्य तकनीक, फैशन और राजनीति को मिलाकर उनका ब्रांड बनाना है। उपयोगकर्ताओं ने इस पर अपनी मिली-जुली प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, "यह भविष्य जैसा महसूस होता है, लेकिन थोड़ा अजीब भी-जैसे राजनीति अब वीडियो गेम बन रही हो।" एक अन्य ने कहा, "सच कहूं तो यह कूल लग रहा है, और मेलानिया की हमेशा से एक शालीन छवि रही है, यह वीडियो उसी से मेल खाता है।" एक यूजर ने टिप्पणी की, "AI वर्जन कुछ ज़्यादा ही परफेक्ट लग रहा है।" एक और ने लिखा, "यह रोचक है लेकिन थोड़ा भ्रमित करने वाला भी-मैं समझ नहीं पा रहा कि इसका मकसद क्या है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश