2 तोला सोना, सालभर का राशन से लेकर बुलेट तक, iPhone Duo की कीमत पर क्या-क्या खरीद सकते हैं आप?
2 तोला सोना, सालभर का राशन से लेकर बुलेट तक, iPhone Duo की कीमत पर क्या-क्या खरीद सकते हैं आप?
Apple के नए फोल्डेबल iPhone Duo की भारत में ₹2,99,900 की शुरुआती कीमत ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। टेक प्रेमियों के लिए यह फोन भले ही आकर्षण का केंद्र हो, लेकिन आम खरीदार के लिए सवाल बड़ा है कि क्या ₹3 लाख सिर्फ एक स्मार्टफोन पर खर्च करना समझदारी है?
Published : Sep 10, 2026 11:58 am IST, Updated : Sep 10, 2026 01:23 pm IST
1/9Image Source : Apple official website
एप्पल ने आखिरकार अपना पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन iPhone Duo लॉन्च कर दिया है। इस प्रीमियम फोन के फीचर्स और लुक की चर्चा तो पूरी दुनिया में हो ही रही है, लेकिन भारतीय बाजार में इसकी कीमत ने आम लोगों के साथ-साथ टेक प्रेमियों के भी होश उड़ा दिए हैं। भारत में iPhone Duo के 256GB बेस वेरिएंट की शुरुआती कीमत ₹2,99,900 (लगभग ₹3 लाख) रखी गई है। इस बजट में जहां एक तरफ सिर्फ एक हाथ में आने वाला स्मार्टफोन मिलेगा, वहीं दूसरी तरफ इतने पैसों में जीवन की कई बड़ी जरूरतें पूरी की जा सकती हैं। आइए समझते हैं कि ₹3 लाख की भारी-भरकम राशि में आप अपनी रोजमर्रा की जिंदगी की कौन-कौन सी बड़ी ख्वाहिशें पूरी कर सकते हैं।
2/9Image Source : Canva
घर का किराया: अगर आप किसी बड़े शहर में रहते हैं, तो औसतन 20 से 25 हजार रुपये महीने के किराए में एक अच्छा घर मिल जाता है। ₹3 लाख के बजट में आपके घर का लगभग 12 से 15 महीनों का किराया आसानी से निकल सकता है।
3/9Image Source : Canva
कई महीनों का राशन: अगर किसी मध्यवर्ग परिवार के महीने के राशन और जरूरी सामान का खर्च 15 से 20 हजार रुपये माना जाए, तो इस कीमत में लगभग पूरे 1.5 से 2 साल तक के घरेलू राशन का खर्च आराम से संभाला जा सकता है।
4/9Image Source : Royal Enfield official website
बाइक: रॉयल एनफील्ड हिमालयन OG 440 जैसी प्रीमियम और दमदार बाइक ऑन-रोड लगभग ₹2.80 लाख में घर आ जाती है। यानी फोन की कीमत में एक चमचमाती बुलेट बाइक, फुल पेट्रोल टैंक और हाईवे ट्रिप्स के अनगिनत मोमेंट्स मिल सकते हैं।
5/9Image Source : ANI
2 तोला सोना: दिल्ली में आज (10 सितंबर) 22 कैरेट सोने की कीमत ₹1,42,700 प्रति 10 ग्राम (1 तोला) है, जिसका मतलब है कि आप iPhone Duo की कीमत में 20 ग्राम यानी तकरीबन 2 तोला सोना आसानी से खरीद सकते हैं।
6/9Image Source : Tata Official website
कार की डाउन पेमेंट: यदि आप चार पहिया वाहन लेने का विचार कर रहे हैं, तो ₹3 लाख को किसी भी अच्छी फैमिली कार की डाउन पेमेंट के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे फोन की जगह आपके घर के बाहर आपकी अपनी कार खड़ी हो सकती है।
7/9Image Source : Canva
बच्चों की पढ़ाई में निवेश: ₹3 लाख की राशि बच्चों की स्कूल या कॉलेज फीस का एक बहुत बड़ा हिस्सा कवर कर सकती है। स्मार्टफोन की वैल्यू 3 से 5 साल में खत्म हो जाएगी, लेकिन पढ़ाई और ज्ञान का यह फायदा जीवन भर काम आएगा।
8/9Image Source : Canva
वर्क-फ्रॉम-होम का पूरा सेटअप: वर्क-फ्रॉम-होम या प्रोफेशनल काम के लिए इतने पैसों में एक हाई-एंड लैपटॉप, 4K मॉनिटर, एक वर्किंग स्मार्टफोन और सभी जरूरी एक्सेसरीज के साथ एक ड्रीम वर्क सेटअप तैयार किया जा सकता है।
9/9Image Source : Canva
पूरे परिवार के साथ ड्रीम हॉलिडे ट्रिप: iPhone Duo के बजट में सिर्फ अकेले ही नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार के साथ देश के किसी भी बेहतरीन टूरिस्ट डेस्टिनेशन का प्लान बना सकते हैं।