1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जो बाइडेन के बेटे हंटर ने कही ऐसी बात कि ट्रंप की पत्नी हो गईं 'लाल', दे डाली धमकी

जो बाइडेन के बेटे हंटर ने कही ऐसी बात कि ट्रंप की पत्नी हो गईं 'लाल', दे डाली धमकी

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Aug 14, 2025 11:46 am IST,  Updated : Aug 14, 2025 11:46 am IST

अमेरिका की फर्स्ट लेडी मेलानिया ट्रंप ने अमरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन को चेतावनी दी है। इस मामले में जेफ्री एपस्टीन का नाम भी लिया गया है। जेफ्री एपस्टीन का नाम लिए जाने की वजह से ही मेलानिया भड़क गई हैं।

मेलानिया ट्रंप (R) हंटर बाइडेन (L)- India TV Hindi
मेलानिया ट्रंप (R) हंटर बाइडेन (L) Image Source : AP

वाशिंगटन: अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप और पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे हंटर बाइडेन के बीच सियासी घमासान छिड़ गया है। दोनों ओर से आरोप और प्रत्यारोप का दौर जारी है। इस बीच मेलानिया ट्रंप ने हंटर बाइडेन को चेतावनी दी है। मेलानिया ने हंटर से उस बयान को वापस लेने की मांग की है जिसमें उन्होंने यौन शोषण एवं तस्करी के दोषी जेफ्री एपस्टीन से उनका नाम जोड़ा था। 

हंटर बाइडेन ने कहा क्या था?

मेलानिया ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर हंटर अपनी टिप्पणी वापस नहीं लेंगे तो वह उन पर मुकदमा करेंगी। मेलानिया को पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के बेटे की इस महीने ब्रिटिश पत्रकार एंड्रयू कैलाघन के साथ एक इंटरव्यू के दौरान की गई दो टिप्पणियों पर आपत्ति हैं। हंटर बाइडेन ने आरोप लगाया था कि मेलानिया का (राष्ट्रपति) डोनाल्ड ट्रंप से परिचय एपस्टीन ने कराया था। 

क्या बोले मेलानिया ट्रंप के वकील?

मेलानिया ट्रंप के वकील अलेजांद्रो ब्रिटो ने हंटर बाइडेन को लिखे एक पत्र में कहा, ‘‘ये बयान झूठे, मानहानिकारक और ‘बेहद अश्लील’ हैं।’’ पत्र में कहा गया है कि हंटर बाइडेन की ये टिप्पणियां सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुईं और दुनिया भर के मीडिया संगठनों ने इसे प्रकाशित किया, जिससे प्रथम महिला को ‘अत्यधिक वित्तीय नुकसान हुआ और उनकी साख भी धूमिल हुई है।’ यह पत्र छह अगस्त को लिखा गया था और इसे पहली बार बुधवार को ‘फॉक्स न्यूज डिजिटल’ ने इसे प्रकाशित किया था।

 ट्रंप और मेलानिया कहते रहे हैं ये बात?

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया लंबे समय से कहते रहे हैं कि उनका परिचय 1998 में न्यूयॉर्क फैशन वीक की एक पार्टी में मॉडलिंग एजेंट पाओलो जाम्पोली ने कराया था। हंटर बाइडेन के खिलाफ आपराधिक मामलों में उनका प्रतिनिधित्व करने वाले वकील एबे लोवेल ने अभी इस पर प्रतिक्रिया नहीं दी है। (एपी)

यह भी पढ़ें:

अमेरिका में फिर चली ताबड़तोड़ गोलियां, दक्षिणी वर्जीनिया में हुई अंधाधुंध गोलीबारी; घायल हुए कई अधिकारी

पाकिस्तान में आजादी का जश्न मनाने के दौरान हुई अंधाधुंध फायरिंग, 3 की मौत घायल हुए 60 से अधिक लोग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश