1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. मेक्सिको के समुद्र तट पर हादसे का शिकार हुई प्रवासियों से भरी नाव, आठ लोगों की मौत

मेक्सिको के समुद्र तट पर हादसे का शिकार हुई प्रवासियों से भरी नाव, आठ लोगों की मौत

 Edited By: Amit Mishra
 Published : Mar 30, 2024 11:14 am IST,  Updated : Mar 30, 2024 11:14 am IST

मेक्सिको में हुए नाव हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है। मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में जीवित बचे एक एशियाई व्यक्ति का पता लगा लिया गया है।

मेक्सिको नाव हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर)- India TV Hindi
मेक्सिको नाव हादसा (प्रतीकात्मक तस्वीर) Image Source : AP

Mexico Boat Accident: मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसा उस वक्त हुआ जब  तट के पास एक नाव डूब गई। नौका हादसे में आठ प्रवासियों की मौत हो गई है। शुरुआती जांच में जिस तरह की जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक मृतक संभवत: एशिया के थे। अधिकारियों ने शुक्रवार को इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। 

जारी है नाव हादसे की जांच 

मेक्सिको के दक्षिणी प्रांत ओक्साका में अधिकारियों ने कहा कि इस हादसे में जीवित बचे एक एशियाई व्यक्ति का पता लगा लिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के आधार पर ऐसा प्रतीत होता है कि इस हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति एशिया के थे। मृतकों के शव प्लाया विसेंटे शहर में एक समुद्र तट के पास मिले। नौका हादसे का कारण पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। 

दुर्घटना का शिकार होते हैं लोग 

गौरतलब है कि, मेक्सिको के दक्षिणी प्रशांत तट का इलाका मेक्सिको पार कर अमेरिकी सीमा तक पहुंचने वाले प्रवासियों के लिए एक प्रमुख मार्ग है। अधिकांश प्रवासी जमीन से यात्रा करते हैं, लेकिन कुछ प्रवासी मेक्सिको के अंदर आव्रजन चौकियों से बचने के लिए समंदर का रास्ता चुनते हैं और दुर्घटना का शिकार होते हैं। ये इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस तरह के हादसे होते रहे हैं जिनमें कई लोगों की जान जा चुकी है। एपी

यह भी पढ़ें: 

सूर्य ग्रहण देखने के लिए कनाडा के इस शहर क्यों जा रहे हैं लाखों लोग, आपको हैरान कर देगी ये बात

भारतीय नौसेना ने दिखाई ताकत, बंधक बनाए गए ईरानी पोत और 23 पाकिस्तानियों को समुद्री लुटेरों से छुड़ाया

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश