1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हुआ न्यूज टीम का हेलीकॉप्टर, पायलट और फोटोग्राफर की मौत

अमेरिका में दुर्घटनाग्रस्त हुआ न्यूज टीम का हेलीकॉप्टर, पायलट और फोटोग्राफर की मौत

 Published : Dec 20, 2023 10:47 pm IST,  Updated : Dec 20, 2023 10:55 pm IST

अमेरिका में न्यूज टीम का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इससे 2 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक फोटोग्राफर भी शामिल था। साथ में पायलट की भी मौत हो गई। घटना अमेरिका न्यू जर्सी में हुई।

अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश (फाइल)- India TV Hindi
अमेरिका में हेलीकॉप्टर क्रैश (फाइल) Image Source : AP
अमेरिका में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इससे उसमें सवार 2 लोगों की मौत हो गई है। घटना रात के वक्त हुई, जब अंधेरा था। बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर न्यूज टीम का था। न्यूज कवरेज से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। यह घटना अमेरिका के न्यूजर्सी में हुई। हेलीकॉप्टर में एक समाचार टीम सवार थी। अचानक वापसी के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे इसमें सवार पायलट और फोटोग्राफर की मौत हो गई। टेलीविजन स्टेशन ने यह जानकारी दी।
 
फिलाडेल्फिया स्थित डब्ल्यूचीवीआई-टीवी ने कहा, ‘‘एक पायलट और हमारी समाचार टीम का एक फोटोग्राफर हेलीकॉप्टर में थे। बताया जा रहा है कि जब यह जर्सी तटीय क्षेत्र में एक कार्य से लौटते समय गिर गया। इसमें सवार दोनों लोगों की मौत हो गई।’’ टेलीविजन स्टेशन ने कहा कि दुर्घटना बर्लिंगटन काउंटी में वाशिंगटन टाउनशिप के जंगल में मंगलवार रात आठ बजे के कुछ समय बाद हुई। इसने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि हादसा किस वजह से हुआ। 
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश