1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. आसमान में मेलिसा तूफान, बीच में उड़ा विमान; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

आसमान में मेलिसा तूफान, बीच में उड़ा विमान; देखें रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO

 Published : Oct 28, 2025 02:49 pm IST,  Updated : Oct 28, 2025 02:51 pm IST

मेलिसा तूफान का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। अमेरिकी वायुसेना ने विमान से तूफान का वीडियो बनाया है। वायरल वीडियो में तूफान का भयानक मंजर देखने को मिल रहा है।

विमान से ली गई तूफान की तस्वीर- India TV Hindi
विमान से ली गई तूफान की तस्वीर Image Source : @TPARON/X

Melissa Hurricane Plane Video: अमेरिकी वायु सेना की टीम ने एक ऐसा काम किया है जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस टीम ने विमान के जरिए तूफान मेलिसा के केंद्र में उड़ान भरी है। इस उड़ान का रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। Hurricane Hunters के नाम से मशहूर इस टीम ने जमैका में तूफान आने से पहले इसके केंद्र में उड़ान भरी है। यह तूफान 1851 के बाद से द्वीप पर आने वाला सबसे शक्तिशाली तूफान है।

विमान से लिया गया तूफान का वीडियो

अमेरिकी वायुसेना इस चक्रवाती तूफान पर नजर रख रही है। तूफान मेलिसा का वीडियो अमेरिकी एयरफोर्स के विमान से लिया गया है। वीडियो उस समय का है जब यह तूफान जमैका की ओर बढ़ रहा है। मेलिसा तूफान का अमेरिका पर कोई असर पड़ने की उम्मीद नहीं है। वीडियो जारी करते समय यह भी बताया गया है, 'देखिए तूफान के अंदर का नजारा कैसा होता है।'

देखें तूफान का वीडियो

इंटरनेट पर वायरल इस वीडियो को सोशल मीडिया मंच पर @FlynonymousWX ने पोस्ट करते हुए लिखा- अटलांटिक महासागर में अब कटैगरी 5 के तूफान मेलिसा की आंखों के अंदर का अद्भुत वीडियो। यह इस साल धरती पर सबसे शक्तिशाली तूफान है। अपने एक और ट्वीट में हैंडल ने बताया कि इस वीडियो को ‘अमेरिकी वायु सेना रिजर्व के 53वें मौसम टोही स्क्वाड्रन के चालक दल के सदस्य द्वारा लिया गया।’ 

मौसम विज्ञानियों ने क्या कहा?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जमैका समेत अन्य कैरिबयाई देशों और द्वीपों से बड़ी संख्या में लोगों को हटाया जा रहा है। तूफान मेलिसा को लेकर मौसम विज्ञानियों को आशंका है कि इससे विनाशकारी बाढ़, भूस्खलन और व्यापक क्षति होगी। मेलिसा श्रेणी 5 के चक्रवात में बदल चुका है। तूफान के जमैका पहुंचने के साथ ही, हैती में कम से कम 3 लोग और डोमिनिकन गणराज्य में एक शख्स प्रभावित हुआ है। एक शख्स लापता है। जमैका में पहले ही तीन लोगों की मौत की सूचना मिल चुकी है।

खतरनाक है मेलिसा तूफान

अमेरिकी राष्ट्रीय तूफान केंद्र ने अपने नवीनतम अपडेट में कहा है कि भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण मेलिसा की अधिकतम गति 175 मील (280 किलोमीटर) प्रति घंटा है। इससे 2017 के मारिया या 2005 के कैटरीना जैसे ऐतिहासिक तूफानों के स्तर की तबाही मच सकती है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली तूफान की आशंका में, जमैका के प्रधानमंत्री एंड्रयू होलनेस ने कहा था, "मैं घुटनों के बल बैठकर प्रार्थना कर रहा हूं।"

यह भी पढ़ें:

ये है सीजफायर का लेटेस्ट अपडेट, इधर हमास ने सौंपे बंधक के अवशेष उधर इजरायल ने 3 फिलिस्तीनी आतंकियों को किया ढेर

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में नहीं थम रहा हिंसा का दौर, फिर हुआ भीषण विस्फोट

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश