1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में एक फंक्शन के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 लोगों को लगी गोलियां, पहले हुआ था झगड़ा

अमेरिका में एक फंक्शन के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 लोगों को लगी गोलियां, पहले हुआ था झगड़ा

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Apr 08, 2023 12:30 pm IST,  Updated : Apr 08, 2023 12:30 pm IST

गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर आइल ऑफ पाम्स पर हुई थी, जो मिर्टल बीच से 151 किलोमीटर दूर है। आइल ऑफ पाम्स के पुलिस प्रमुख केविन कॉरनेट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना के समय तट पर हाई स्कूल के छात्र समेत सैकड़ों लोग एक गैर आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे और गोलीबारी की घटना से पहले वह

अमेरिका में एक फंक्शन के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 लोगों को लगी गोलियां, पहले हुआ था झगड़ा- India TV Hindi
अमेरिका में एक फंक्शन के दौरान ताबड़तोड़ गोलीबारी, 6 लोगों को लगी गोलियां, पहले हुआ था झगड़ा Image Source : FILE

America Gun Firing: अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही है। ताजा मामले में अमेरिका के साउथ कैरोलिना के तट पर गोलीबारी की घटना सामने आई है। बताया जाता है कि एक फंक्शन में कई लोग जुटे थे, इस दौरान गोलीबारी की घटना हुई। इस घटना में 6 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार अमेरिका के साउथ कैरोलाइन में एक तट पर स्कूल की पढ़ाई पूरी कर चुके छात्रों के ‘सीनियर स्किप डे‘ कार्यक्रम के दौरान गोलीबारी में छह लोग घायल हो गए। इस कार्यक्रम में कई किशोर शामिल हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। 

गोलीबारी की घटना शुक्रवार शाम करीब पांच बजकर 20 मिनट पर आइल ऑफ पाम्स पर हुई थी, जो मिर्टल बीच से 151 किलोमीटर दूर है। आइल ऑफ पाम्स के पुलिस प्रमुख केविन कॉरनेट ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि घटना के समय तट पर हाई स्कूल के छात्र समेत सैकड़ों लोग एक गैर आधिकारिक कार्यक्रम के लिए मौजूद थे और गोलीबारी की घटना से पहले वहां कई बार झगड़े भी हुए। 

कॉरनेट ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हुए हैं जो जानलेवा नहीं है। उनके अनुसार कुछ को एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया और अन्य खुद अस्पताल पहुंचे। उन्होंने कहा कि घायलों में पांच किशोर और एक अन्य करीब 30 वर्षीय महिला शामिल हैं। 

कॉरनेट ने कहा कि हथियार के इस्तेमाल के आरोप में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है हालांकि पुलिस ने तत्काल यह नहीं बताया है कि हिरासत में लिए गए लोगों में हमलावर भी शामिल है या नहीं,या क्या घटनास्थल से बरामद किये गये हथियारों का गोलीबारी में इस्तेमाल किया गया है या नहीं। मामले में जांच जारी है। 

इससे पहले एक स्कूल में भी कुछ दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी। मामला टेनेसी राज्य के एक स्कूल था, जहां एक लड़की शूटर ने हमला किया था। इस दौरान 6 लोगों की मौत हो गई, जिनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। वहीं पुलिस ने शूटर को भी मार गिराया गया है। संदिग्ध ने एक साइड दरवाजे से प्रवेश द्वार के माध्यम से इमारत में प्रवेश किया था। इससे पहले अमेरिका के आर्कन्सास में भी गोलीबारी की दो अलग.अलग घटनाएं हुई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई तथा पांच लोग घायल हो गए थे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश