1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. Russia Ukraine News : यूक्रेन-रूस संकट पर क्या भारत अमेरिका के साथ है? जानिए बायडेन ने क्या जवाब दिया

Russia Ukraine News : यूक्रेन-रूस संकट पर क्या भारत अमेरिका के साथ है? जानिए बायडेन ने क्या जवाब दिया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 25, 2022 08:45 am IST,  Updated : Feb 25, 2022 08:45 am IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बायडेन से भारत के समर्थन को लेकर भी सवाल पूछा गया। प्रेस वार्ता के दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे यह सवाल पूछा।

Joe Biden, President, US- India TV Hindi
Joe Biden, President, US Image Source : AP

Highlights

  • बायडेन से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान संवाददाता ने किया सवाल
  • बायडेन ने कहा- भारत से बात हो रही है

वॉशिंगटन : यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद दुनिया भर की निगाहें भारत की ओर है कि बदले हुए हालात में उसकी भूमिका क्या होती है। यही वजह है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राष्ट्रपति जो बायडेन के सामने भी यह सवाल आया। एक संवाददाता ने जब उनसे पूछा कि भारत अमेरिका का डिफेंस पार्टनर है तो क्या यूक्रेन-रूस के मुद्दे पर वह अमेरिका का साथ देगा? इस सवाल पर राष्ट्रपति जो बायडेन ने कहा कि वह भारत के साथ संपर्क में हैं, हम परामर्श कर रहे हैं, हमने इसे पूरी तरह से हल नहीं किया है। 

इससे पहले उन्होंने रूस के खिलाफ कड़े आर्थिक प्रतिबंधों की घोषणा की, लेकिन रूसी बलों के खिलाफ युद्ध के लिए यूक्रेन में अमेरिकी बलों को भेजने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया रूस के खिलाफ एकजुट है।

उन्होंने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगी चार बड़े रूसी बैंकों की संपत्तियों को ब्लॉक करेंगे, निर्यात पर नियंत्रण लागू करेंगे और कुलीन वर्गों पर प्रतिबंध लगाएंगे। इससे पहले, बाइडन ने यूक्रेन पर रूस के ‘‘बिना किसी उकसावे और अनुचित’’ हमले के लिए एकजुट प्रतिक्रिया पर चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को जी-7 देशों के नेताओं के साथ डिजिटल बैठक की।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने यूक्रेन पर राष्ट्रपति पुतिन के अनुचित हमले पर चर्चा करने के लिए अपने जी7 समकक्षों के साथ आज सुबह बैठक की। हमने रूस को जवाबदेह ठहराने के लिए विनाशकारी प्रतिबंध लगाने और अन्य आर्थिक कदम उठाने पर सहमति जताई। हम यूक्रेन के बहादुर लोगों के साथ खड़े हैं।’’ 

इनपुट-भाषा

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश