1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फ्लोरिडा एंव इंडियाना में 3 लोगों की मौत, मिस्र में फायरिंग से 4 पुलिकर्मियों की मौत

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फ्लोरिडा एंव इंडियाना में 3 लोगों की मौत, मिस्र में फायरिंग से 4 पुलिकर्मियों की मौत

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Jul 31, 2023 09:26 am IST,  Updated : Jul 31, 2023 09:45 am IST

अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला फ्लोरिडा और इंडियाना का है। इन दोनों जगह गोलीबारी की अलग अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई घायल हो गए हैं।

अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फ्लोरिडा एंव इंडियाना में 3 लोगों की मौत- India TV Hindi
अमेरिका में नहीं थम रही गोलीबारी की घटनाएं, फ्लोरिडा एंव इंडियाना में 3 लोगों की मौत Image Source : FILE

America Gun Firing News: अमेरिका में तमाम जतन करने के बाद भी गोलीबारी की घटनाओं पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। ताजा मामले में अमेरिका के फ्लोरिडा एंव इंडियाना में गोलीबारी में तीन लोगों की मौत की खबर है। अमेरिका के फ्लोरिडा प्रांत के गैन्जविल शहर में रविवार तड़के हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं इंडियाना में एक पार्टी में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि फ्लोरिडा के पुलिस विभाग के मुताबिक गोलियों की आवाज आने के बाद पुलिस अधिकारियों ने भीड़ को नियंत्रित करने की कोशिश की। गोलीबारी की यह घटना जहां हुई, वहां से फ्लोरिडा विश्वविद्यालय काफी नजदीक है। इस बीच, इंडियाना में पुलिस ने बताया कि रविवार तड़के एक बड़ी पार्टी में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। इंडियाना के एक अस्पताल ने बताया कि वहां उपचार के लिये 19 लोगों को लाया गया है। 

मिस्र में भी गोलीबारी, 4 पुलिसकर्मियों की मौत

अमेरिका ही नहीं, कई यूरोपीय और अफ्रीकी देशों में भी गोलीबारी की घटनाएं आम हैं। ताजा मामले में मिस्र के अशांत सिनाई प्रायद्वीप में एक पुलिस केंद्र में गोलीबारी में एक वरिष्ठ अधिकारी समेत कम से कम 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। सुरक्षा तथा स्वास्थ्य अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने नाम न बताने की शर्त पर बताया कि उत्तरी सिनाई प्रांत की राजधानी अल-अरीश स्थित राष्ट्रीय सुरक्षा मुख्यालय में गोलीबारी में कम से कम 4 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और कम से कम 21 अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। कुछ कर्मियों को गोलियां लगीं तथा मुख्यालय में आंसू गैस छोड़े जाने के कारण अन्य लोगों को सांस लेने में कठिनाई हुई। घायलों में 8 अधिकारी शामिल हैं। अभी गृह मंत्रालय ने इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है। 

अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर भी चली थी गोलियां

4 जुलाई को अमेरिका के स्वतंत्रता दिवस पर वाशिंगटन डीसी में जोरदार गोलीबारी हुई थी। इस घटना में एक बच्चे और एक किशोर समेत 9 लोग घायल हो गए थे। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने देर रात करीब एक बजे से कुछ देर पहले कार्रवाई की। घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारियों ने पाया कि 9 घायलों में 9 साल का बच्चा और 17 साल का किशोर भी शामिल था। 4 जुलाई को स्वतंत्रता दिवस की छुट्टी के दिन एक कार रुकी और उसमें बैठे अज्ञात हमलावरों ने जोरदार फायरिंग की। घायलों को अस्पताल ले जाया गया।

फिलाडेल्फिया में भी हुआ था गोलीकांड

इससे पहले फिलाडेल्फिया में भी गोलीकांड हो गया था। बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी कर पांच लोगों को मार डाला। रात को ‘बुलेफप्रूफ जैकेट’ पहने एक बंदूकधारी ने अंधाधुंध गोलीबारी की, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए थे। इससे पहले कान्सास में भी गोलीबारी की घटना हो गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश