1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. हत्या में दोषी पाए जाने पर अमेरिका में इस शख्स को मिली 240 साल की सजा, सुनकर दिमाग बन जाएगा घनचक्कर

हत्या में दोषी पाए जाने पर अमेरिका में इस शख्स को मिली 240 साल की सजा, सुनकर दिमाग बन जाएगा घनचक्कर

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : Apr 29, 2023 04:48 pm IST,  Updated : Apr 29, 2023 04:48 pm IST

क्या आप सोच भी सकते हैं कि किसी व्यक्ति को 240 साल की सजा हो सकती है, शायद नहीं। मगर ऐसा संभव हुआ है अमेरिका में जहां एक शख्स को हत्या के मामले में दोषी मानते हुए इतनी कड़ी सजा सुनाई गई है। अमेरिका के इंडियानापोलिस में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी एक व्यक्ति को 240 साल की जेल की सजा सुनाई गई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : AP

क्या आप सोच भी सकते हैं कि किसी व्यक्ति को 240 साल की सजा हो सकती है, शायद नहीं। मगर ऐसा संभव हुआ है अमेरिका में जहां एक शख्स को हत्या के मामले में दोषी मानते हुए इतनी कड़ी सजा सुनाई गई है। अमेरिका के इंडियानापोलिस में चार लोगों की गोली मारकर हत्या करने के मामले में दोषी ठहराए गए एक व्यक्ति को 240 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इस व्यक्ति को 1 नहीं, बल्कि 4 हत्याओं का दोषी पाया गया है।

एक समाचार विज्ञप्ति के अनुसार, फरवरी 2020 में हुई घातक गोलीबारी की घटना में तीन युवकों-मार्सेल विल्स (20), ब्रेक्सटन फोर्ड (21), जालन रॉबर्ट्स और एक युवती किमारी हंट (21) की मौत हो गई थी। इस मामले में लेसन वाटकिंस को हत्या और डकैती के परिणामस्वरूप गंभीर शारीरिक चोटें पहुंचाने के अपराध में मार्च में दोषी करार दिया गया था।

कई अन्य मामलों में भी हो चुकी है सजा

मैरियन काउंटी के अभियोजक रेयान मियर्स ने समाचार विज्ञप्ति में कहा, “2020 में हुई इस घटना ने सभी को दहला दिया था।” पिछले महीने वाटकिंस के साथ दोषी ठहराए गए कैमरन बैंक्स और डेसमंड बैंक को 220-220 साल की सजा सुनाई गई थी, जबकि एक चौथे आरोपी रॉड्रिएंस एंडरसन को पिछले अक्टूबर में लूट के चार मामलों में दोषी ठहराया गया था। उसे पांच साल की निलंबित सजा के साथ कुल 35 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश