1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जानें क्यों अमेरिका के बार में अचानक तड़तड़ाने लगीं गोलियां? तीन लोगों की मौत

जानें क्यों अमेरिका के बार में अचानक तड़तड़ाने लगीं गोलियां? तीन लोगों की मौत

 Published : Apr 02, 2023 02:06 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 02:06 pm IST

अमेरिका में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न शहरों में लगातार एक के बाद एक गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। ताजा मामले में अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी बार में शनिवार रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई।

ओकलाहोमा सिटी- India TV Hindi
ओकलाहोमा सिटी Image Source : FILE

अमेरिका में अपराधों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न शहरों में लगातार एक के बाद एक गोली चलने के मामले सामने आ रहे हैं। इससे पता चलता है कि अपराधियों के हौसले कितने बुलंद हैं। ताजा मामले में अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी बार में शनिवार रात अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बार में मौजूद तीन लोगों की मौत हो गई और इतने ही घायल हो गए।

अमेरिका के ओकलाहोमा सिटी के एक बार में शनिवार देर रात गोलीबारी होने लगी। समाचार चैनल ‘कोको टीवी’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दक्षिण-पश्चिम ओकलाहोमा सिटी में न्यूकैसल रोड के पास स्थित व्हिस्की बैरल सैलून में शनिवार रात नौ बजे के आसपास यह घटना हुई। गोलीबारी में 3 लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आईं। ओकलाहोमा सिटी पुलिस ने ट्वीट करके बताया कि जांचकर्ता मौके पर मौजूद हैं। रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सकी है और पुलिस हमलावर की तलाश में जुटी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश